By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने निभाई अपनी भूमिका, सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की जूटने लगी भीड़, शाम पांच बजे तक  75.84  प्रतिशत हो चुका था मतदान
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > खास खबर > Raigarh News: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने निभाई अपनी भूमिका, सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की जूटने लगी भीड़, शाम पांच बजे तक  75.84  प्रतिशत हो चुका था मतदान
खास खबरछत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh News: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने निभाई अपनी भूमिका, सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की जूटने लगी भीड़, शाम पांच बजे तक  75.84  प्रतिशत हो चुका था मतदान

Mohsin Khan
Last updated: 7 May 2024 15:06
Mohsin Khan 7 Min Read
Share

Raigarh News:रायगढ़.
 लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में मंगलवार 7 मई  को रायगढ़ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदाता मतदान केन्द्रों तक वोट डालने के लिए पहुंचने लगे थे और रायगढ़ लोकसभा में सुबह ग्यारह बजे तक की स्थिति में 37.92 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। मौसम ने एकाएक करवट ली और तेज धूप से लोगों को राहत मिलने लगी। ऐसे में मतदान के लिए मतदाता अपने मतदान केन्द्रों तक पहुंच रहे थे और धीरे धीरे मतदान के प्रतिशत का आकड़ा भी बढ़ रहा था। यही आकड़ा दोपहर एक बजे तक की स्थिति में बढ़कर 55.87 प्रतिशत हो गया। प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा था और इसका असर देखने को मिल रहा था, लगातार मतदाता वोट करने के लिए पहुंच रहे थे। ऐसे में दोपहर तीन बजे तक की स्थिति में 67.87 प्रतिशत तो शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 75.84 हो गया। मतदान को लेकर मतदाता उत्साहित नजर आ रहे थे।

प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान

सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचने लगे थे। ऐसे में सुबह करीब आठ बजे रायगढ़ के विधायक व प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भी आयुर्वेद कार्यालय के कमरा नंबर एक बूथ नंबर 81 में पहुंचकर अपना मतदान किया।

कलेक्टर व एसपी ने किया मतदान

18वीं लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। रायगढ़ लोकसभा के लिए मंगलवार की सुबह वोटिंग निर्धारित समय पर प्रारंभ हुआ। जिले के कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने सुबह बालमंदिर मतदान केन्द्र में सहज आम वोटर्स की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किए। जिसके बाद उन्होंने सेल्फी पाइंट में अमिट स्याही लगी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने का संदेश दिया।
     मतदान दिवस पर सुबह से कलेक्टर व एसपी रायगढ़ जिले के सभी क्षेत्र से मतदान और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे। गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में पानी व टेंट की व्यवस्था की गई है, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध है। सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण रूप से वोटिंग जारी था।

लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

प्राथमिक शाला छर्राटांगर केंद्र क्रमांक 275 के बूथ क्रमांक 01 में लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने पूजा अर्चना कर माँ तिल कुंवर का आशीर्वाद लेकर धर्मपत्नी के साथ मतदान किया। राधेश्याम राठिया उनकी माता तिल कुंवर, धर्म पत्नी निद्रावती , भाभी हेमवती वोट डालने के लिए कतार में लगे। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग समाज का साथ मिल रहा है स्वाफूर्त लोग आगे आकर मतदान कर रहे हैं। सभी मतदाताओं से अपील करता हूं। लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और अपना अमूल्य वोट लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूर करें।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान

कांग्रेस की रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह ने मंगलवार को सारंगढ़ नगर पालिका स्कूल बूथ क्रमांक 161 में परिवारजन के साथ मतदान किया। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ जन एवं बूथ के कार्यकर्ता साथ रहे।

उमेश पटेल ने सपरिवार किया मतदान 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपनी मां, पत्नी और भाभी के साथ नंदेली के मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान के बाद श्री पटेल बेहद उत्साहित दिखे। खरसिया क्षेत्र में खुशनुमा मौसम में मतदान के लिए वोटर्स बेहद उत्साहित नजर आए और मतदान के लिए बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

दिव्यांग तपन चौहान के हौसले को सलाम

दिव्यांग तपन चौहान ने मतदान का अपना फर्ज निभाकर दूसरों के लिए मिसाल कायम की है। वहीं जिला कोषालय के सेवानिवृत्त लेखापाल जगदीश प्रसाद पटवा ने 87 साल की उम्र में दाहिने पैर के पंजे में फ्रैक्चर होने के बाद भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित केवड़ा बाड़ी मतदान केंद्र में व्हील चेयर में बैठकर वोट डालते हुए जागरूकता का परिचय दिया।

अस्पताल में भर्ती विजय और बसंत के मतदान का जज्बा देख डॉक्टर बने मतदाता संगी

लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आहुति डालने से विजय और बसंत बिरहोर को सड़क दुर्घटना भी नहीं रोक सकी। दरअसल पांच मई को एक दुर्घटना में तमनार ब्लॉक के कचकोबा गांव में रहने वाले विजय के पैर और कमर में चोट थी। जिससे उन्हें चलने फिरने में तकलीफ है। वहीं बसंत के भी पैर में चोट है। इलाज के लिए दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में भर्ती हैं। आज 07 मई को दोनों ने मतदान की इच्छा जताई तो स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और स्टाफ उनके मतदाता संगी बन उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर गए। बीएमओ डॉ ए के मिंज के नेतृत्व में आरएमए डोल नारायण, आरएचओ लक्ष्मी सारथी व ड्राइवर रोहित के साथ पूरे मेडिकल दल की निगरानी में विजय और बसंत बिरहोर दोनों मतदान पहुंचे। जहां दोनों ने वोट डाला। जिसके बाद उन्हें सकुशल वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में आगे के इलाज के लिए एडमिट कराया गया।

पिता का दशकर्म, बेटा परिवार सहित मतदान के लिए पहुंचा

शोक संतप्त एक परिवार ने  मंगलवार 7 मई  को अपना दायित्व निभाते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। ग्राम कोंडपाली में रहने वाले दृष्टि गुप्ता का देहांत पिछले दिनों हुआ है। आज 07 मई को उनका दशकर्म है। पूरा परिवार इस समय शोक संतप्त है। लेकिन इस बीच वे सभी अपने दायित्व को पूरा करना नही भूले। घर में चल रहे पिता के दशकर्म के बीच उनके बेटे परमेश्वर गुप्ता ने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और एक अनुकरणीय मिसाल सबके सामने पेश की है।

TAGGED:cgchunav newsnews raigarhraigarh newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article cg: विकसित भारत के नाम पर लोग भाजपा के पक्ष में कर रहे मतदान: सीएम साय, विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया में परिवार सहित डाला वोट और कहा कि…
Next Article Raigarh News: कपड़ा दुकान में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, नुकसान का किया जा रहा आंकलन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 hour ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 hour ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?