By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के योगदान को हमेशा याद करेगी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के योगदान को हमेशा याद करेगी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
रायगढ़

Raigarh News: आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के योगदान को हमेशा याद करेगी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Mohsin Khan
Last updated: 20 May 2024 14:30
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जयंती उत्सव आज मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। यह दौड़ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम से शुरू होकर कमला नेहरू पार्क में समाप्त हुई। जहां एनसीसी, एनएसस के छात्र, पूर्व सैनिक, संगठन के सदस्य, परिवार जन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। साथ ही कमला नेहरू पार्क में बच्चों के लिए देशभक्ति थीम पर चित्रकला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 380 से अधिक बच्चे शामिल हुए। चित्रकला उत्सव के समापन पश्चात बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को रायगढ़ सहित पूरे देशवासी याद रखेंगे। उनकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। उन्होंने कहा कि वो आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके कार्य उनकी स्मृति हमारे लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने जिंदगी में अभी लम्बा सफर तय करना है, उनकी बहादुरी को अपना प्रेरणा स्त्रोत बनाकर अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देशसेवा में अपना योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहे और देश के प्रति समर्पित रहे।

कर्नल राजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी एक ऐसे वीर योद्धा थे जिनकी बहादुरी को पूरा देश याद रखेगा। कुछ ही इंसान ऐसे होते है जो कम समय में लोगों के दिलों में राज करते है, उनमें से एक व्यक्ति है वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी। हमें गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। हर रायगढ़ वासियों को वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार पर गर्व है।

शहीद कर्नल त्रिपाठी की माताजी श्रीमती आशा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी बच्चों उनके अभिभावकों और शहर के गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शहीद विप्लव त्रिपाठी आप सबके अपने थे। उनकी जयंती पर यह आयोजन सिर्फ उनके विचारों और योगदानों के स्मरण का अवसर नहीं है। बल्कि इसका उद्देश्य है कि लोग सैन्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक हों। उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल त्रिपाठी शहर के पहले सैन्य अफसर हैं जिन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी में प्रवेश लिया। जिसने शहर और आस-पास के दूसरे बच्चों को भी प्रेरित किया। श्रीमती त्रिपाठी ने नन्हें बच्चों द्वारा कैनवास में अपने कल्पनाओं से उकेरी तस्वीरों की सराहना करते हुए कहा कि इन चित्रों से बच्चों की रचनात्मकता के साथ उनके देशप्रेम की भावना बहुत ही सुंदर तरीके से झलक रही है। कार्यक्रम को राजेश पटनायक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी, माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, कोसा बटालियन से कर्नल एस.पटनायक, कर्नल राजेंदर सिंह, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट के राजेश पटनायक, शैलेष गुरू, रामचंद्र शर्मा, श्रीमती शीला तिवारी, कर्नल सैन्य अधिकारी, युवराज सिंह आजाद,  अभिषेक उपाध्याय, एसडीएम प्रवीण तिवारी, तहसीलदार लोमस मिरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

TAGGED:news raigarhraigarh newsrgh newsrig newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: सट्टे पर नकेल कसती पुलिस ने सट्टा खाईवाल मोहम्मद शहनवाज उर्फ सानू को क्रिकेट सट्टा खिलाते किया गिरफ्तार, आरोपी को आईपीएल के पंजाब और हैदराबाद क्रिकेट मैच पर सट्टा नोट करते पुलिस ने पकड़ा 
Next Article Raigarh News: जिले के स्कूलों में हो रहा 9 दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने किया एक्सपोजर विजिट के तहत बैंक, रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल का भ्रमण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?