By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: CG: फैक्टरी में जोरदार धमाका, आठ लोगों की मौत की खबर, बढ़ सकता है आकड़ा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > CG: फैक्टरी में जोरदार धमाका, आठ लोगों की मौत की खबर, बढ़ सकता है आकड़ा
छत्तीसगढ़

CG: फैक्टरी में जोरदार धमाका, आठ लोगों की मौत की खबर, बढ़ सकता है आकड़ा

Mohsin Khan
Last updated: 25 May 2024 09:34
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

CG: बेमेतरा. शनिवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बड़ा घटना हुई। यहां बेरला के बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। धमाके में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन की टीम रेक्स्यू कर रही है। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। घटना आज सुबह की है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।
धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। उधर, घटना के तीन घंटे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

वहीं रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है। बेमेतरा कलेक्टर ने बताया कि मौके पर एसडीएम पहुंचे हैं कुल कितने लोग घायल हुए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं। कंपनी में बारूद का काम होता था। ब्लॉस्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। वहीं फैक्टरी का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे हैं। कुछ लोग मलबा में दबे होने की आशंका है।

बेरला एसडीएम पिंकी मनहर ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया है। इनमें एक की मौत हो गई है। छह का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्य जारी है। एसडीएम ने आधिकारिक तौर पर आठ लोगों के मौत की पुष्टि की है, रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही बता पाएंगे कुल कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं।

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि हादसा का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम आ रही है। मलबे को हटाया जाएगा। फैक्टरी के मैनेजमेंट से चर्चा जारी है। फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूरों की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले में बारूद फैक्टरी में हुए ब्लास्ट को लेकर सवाल उठाया है। पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बेमेतरा में बारूद फैक्टरी में हुए ब्लास्ट से 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि सूचना है कि तीन घंटे तक बचाव दल नहीं पहुंचा। शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करें और पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दें।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बेमेतरा में एक बारूद फैक्टरी में विस्फोट होने की जानकारी मिली है मैं प्रशासन के लोगों से लगातार संपर्क में हूं। प्रशासन की पूरी टीम घटनास्थल पर मौजूद है। दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। घटना पर दुख जताते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।
घटना आज सुबह 7 से 8 बजे की बीच की है। बारूद फैक्टरी के एक हॉल में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है।यही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ब्लास्ट से पूरा हॉल तहस- नहस हो गया है। मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। कई मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। जो लोग घायल है, वे बारूद फैक्टरी परिसर में काम कर रहे थे। ब्लॉस्ट के बाद घायल हुए है।

TAGGED:bemetara newscgch newsvispot news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: आईपीएल के सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच पर सट्टा नोट कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा , आरोपी से नकद 1,02,750, एक मोबाइल और लाखों का क्रिकेट सट्टा जप्त
Next Article CG: मेले में आए तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, रात में खाना खाकर सोए, अचानक बिगड़ी तबियत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

3 days ago
Sargujaछत्तीसगढ़

Sarguja News; नशीले इंजेक्शन के विक्रेता नरेश गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जेल

5 days ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

Raigarh News; अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न, 100 से अधिक वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

5 days ago
छत्तीसगढ़

आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 नग नशीले इंजेक्शन के साथ बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?