By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ में सात दिवसीय आयोजन, इस साल 2 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्रांगण में कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा लगभग 1000 पौधे रोपे गए
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ में सात दिवसीय आयोजन, इस साल 2 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्रांगण में कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा लगभग 1000 पौधे रोपे गए
रायगढ़खास खबर

Raigarh News: विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ में सात दिवसीय आयोजन, इस साल 2 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्रांगण में कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा लगभग 1000 पौधे रोपे गए

Mohsin Khan
Last updated: 7 June 2024 14:07
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पॉवर लिमिटेड ने रायगढ़ जिले के ग्राम छोटे भंडार में सात दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “हमारी धरती, हमारा भविष्य” के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता पर 30 मई से 5 जून तक अदाणी पॉवर लिमिटेड के परिसर तथा आसपास के ग्रामों एवं औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सरिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस सात दिवसीय कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया।

बुधवार को पर्यावरण दिवस पर अदाणी पॉवर लिमिटेड के प्रांगण में कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा लगभग 1000 पौधे लगाए गए। ग्राम बड़े भंडार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम सूपा के रीपा केंद्र एवं टपरधा के विद्यालय प्रांगण में भी पौधारोपण किया गया। वहीं सात दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें अदाणी पॉवर लिमिटेड, ग्राम छोटे भंडार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिवारों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सरिया में 150 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई जिन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत भी किया गया।

अदाणी पॉवर लिमिटेड के स्टेशन हेड श्री समीर कुमार मित्रा ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई और पौधारोपण को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि “इस वर्ष कंपनी ने 2 लाख से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही इस वर्ष प्लांट परिसर में डिजिटल पौधारोपण भी किया गया, जिसमें डिजिटल क्यूआर कोड को स्कैन करने पर प्लांट परिसर में लगे संबंधित प्रजाति के कुल पौधों की संख्या की जानकारी प्राप्त होगी।” उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर, अदाणी समूह वर्ष 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाने के अपने मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को गर्व से दोहराता है। अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा किए गए इस आयोजन ने पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण संदेश देने का काम किया।

अदाणी फाउंडेशन, अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सामुदायिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सयंत्र के नजदीक से लगे ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में सुधार के लिए पहल करता है। जिनमें, बाला पेंटिंग, समर कैंप इत्यादि के माध्यम से बुनियादी शिक्षा में सुधार से बच्चों के भविष्य को संवारने का एक सफल प्रयास किया जा रहा है।

TAGGED:Adani newspoudharopanraigarh newsrgh newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: गारे पेल्मा 3 के पास के गावों में 10,000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया, इस बरसात में 50,000 का लक्ष्य, विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और प्रतियोगिताओं का आयोजन
Next Article Raigarh News: एनटीपीसी लारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से बालिकाओं का भविष्य सवांर रहा है
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खास खबरSargujaछत्तीसगढ़

जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार

7 days ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?