By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: सिकल सेल खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, कलेक्टोरेट परिसर में हुआ विश्व सिकल सेल दिवस का आयोजन, जांच के लिए लगाए गए स्टॉल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: सिकल सेल खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, कलेक्टोरेट परिसर में हुआ विश्व सिकल सेल दिवस का आयोजन, जांच के लिए लगाए गए स्टॉल
रायगढ़

Raigarh News: सिकल सेल खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, कलेक्टोरेट परिसर में हुआ विश्व सिकल सेल दिवस का आयोजन, जांच के लिए लगाए गए स्टॉल

Mohsin Khan
Last updated: 19 June 2024 14:23
Mohsin Khan 6 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रुप से आज कलेक्टोरेट परिसर में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन जागरूकता एवं सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय देश में पोलियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर देश से पोलियों को खत्म किया गया। इसी प्रकार हमारी पीढ़ी को सिकल सेल को खत्म करने के लिए मेहनत करनी होगी। इसके लिए शासन जन जागरुकता अभियान चला रही है, इसके साथ ही आज से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया जा रहा है।

जिसका उद्देश्य लोगों को सिकल सेल के बारे में जानकारी और स्क्रीनिंग करवाने प्रोत्साहित करना है। उन्होंने जनसामान्य से आग्रह किया कि बच्चों का सिकल सेल जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि यह इन्फेक्शन से नहीं होता एवं पहले से जानकारी होने पर कार्ड बनवाया जाता है, ताकि विशेष परिस्थिति में उन्हे बेहतर उपचार प्रदान एवं मैनेजमेंट किया जा सके। जिससे आने वाली पीढ़ी में सिकल सेल को नियंत्रित कर सामान्य जीवन प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सिकल सेल को खत्म करने सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने सभी से पीएचसी, सीएचसी में नि:शुल्क जांच करवाने का आग्रह किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उमेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जन सरोकार की दिशा में तत्परता से कार्य कर रहे है। विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम इस बात के लिए प्रेरित करता कि हमें सिकल सेल से लडऩा है और लोगों को जागरुक करना है, हम सब को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। हमें लोगों को इसके बचाव, मैनेजमेंट हेतु लिए जागरुक करना चाहिए।

नोडल अधिकारी सिकल सेल डॉ.नेहा गोयल ने सिकल सेल के कारण एवं लक्षण के संबंध में जागरूक करते हुये कहा कि हिमोग्लोबिन हमारे शरीर में सभी कोशिकाओं तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है, लेकिन सिकल सेल रोग में यह काम बाधित हो जाता है। पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाले इस रोग में गोलाकार लाल रक्त कण (हिमोग्लोबीन) हंसिये के रूप में परिवर्तित होकर नुकीले और कड़े हो जाते हैं। यह रक्त कण शरीर की छोटी रक्त वाहिनी (शिराओं) में फंसकर लिवर, तिल्ली, किडनी, मस्तिष्क आदि अंगों के रक्त प्रवाह को बाधित कर देते हैं।

सिकल सेल होने पर भूख न लगना, खून की कमी से उत्पन्न एनीमिया, हल्का एवं दीर्घकालीन बुखार रहना, थकावट, त्वचा एवं आंखों में पीलापन (पीलिया), बार-बार पेशाब आना व मूत्र में गाढ़ापन, तिल्ली में सूजन, चिड़चिड़ापन और व्यवहार में बदलाव, वजन और ऊंचाई सामान्य से कम, हाथ-पैरों में सूजन, सांस लेने में तकलीफ, हड्डियों और पसलियों में दर्द जैसे लक्षण शरीर में दिखाई देने लगते हैं। जनसामान्य सिकल सेल के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में नि:शुल्क सिकल सेल जांच जरूर करवाएं। विवाह पूर्व सिकल सेल जांच अवश्य कराना चाहिए। 0 से 40 आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल जांच व उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 में 4 लाख 31 हजार 855 स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें 4 लाख 11 हजार 259 नेगेटिव तथा 1048 पॉजिटिव एवं 13 हजार 7 करियर (वाहक)प्राप्त हुए है। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, प्रभारी आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग महेश शर्मा, सीएचएमओ डॉ.बी.के. चंद्रवशी, डॉ.भानु पटेल, सहायक संचालक आदिम जाति विकास सुश्री आकांक्षा पटेल, डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा, डॉ.तिलेश दीवान एवं बड़ी संख्या में मितानिन एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया।

सिकल सेल पहचान कार्ड का किया गया वितरण
विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सिकल सेल से प्रभावित व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान 10 सिकल सेल से प्रभावितों को सिकल सेल पहचान कार्ड प्रदान किया गया। जो उनके तात्कालिक चिकित्सा सेवा एवं बेहतर उपचार में सहायक होगा।
स्वास्थ्य विभाग ने लगाए स्टॉल
कलेक्टर श्री गोयल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल स्क्रीनिंग के लिए लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने डॉक्टर को निर्देशित किया कि सहज और सरल तरीके के सिकल सेल के संबंध में जन सामान्य को समझाए। ताकि लोग इसे बेहतर तरीके से समझ सके। इस दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड के बनाने में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए शिविर में हुए विभिन्न जांच व दवाईयों की जानकारी ली।

TAGGED:cgnews raigarhpro newsraigarh newsrghrigtop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article CG: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सख्त तेवर, गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही पर 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित 3 उप अभियंताओं और लेखापाल का निलंबन
Next Article Raigarh News: रायगढ़ इस्पात की जनसुनवाई निरस्त करने की मांग, ग्रामीणों का कहना है कम्पनी से फैल रहा प्रदूषण विस्तार से और बढ़ेगा, जनसुनवाई निरस्त नहीं हुई तो विरोध में करेंगे आर्थिक नाकेबंदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?