Raigarh News: प्रदेश के मुखिया से मिले युवा नेता अशोक अग्रवाल, लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Mohsin Khan
Mohsin Khan 1 Min Read

Raigarh News: रायगढ़. रायगढ़ जिले के फायर ब्रांड युवा नेता अशोक अग्रवाल अपने साथियों के साथ आज राजधानी रायपुर जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करके लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के फायर ब्रांड युवा नेता कहे जाने वाले एवं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपने कार्य की बदौलत अलग पहचान रखने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल अपने साथियों के साथ आज राजधानी रायपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस दौरान अशोक अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही साथ लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की 10 सीटों में बम्फर जीत के लिए बधाई दी। इसके अलावा रायगढ़ जिले के युवा नेता अशोक अग्रवाल ने अपने क्षेत्र की छोटी बड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारी बातों को सुनकर जल्द ही समस्या का निदान कराने का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी श्याम गुप्ता,गेरवानी की धाकड़ सरपंच चमेली सिदार और युवा नेता खुशी राम अजय भी साथ उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment