By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: पीएम जनमन योजना से दो बिरहोर परिवारों का पक्का घर तैयार, गृह प्रवेश में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल हुए शामिल, जिला प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: पीएम जनमन योजना से दो बिरहोर परिवारों का पक्का घर तैयार, गृह प्रवेश में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल हुए शामिल, जिला प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे
रायगढ़

Raigarh News: पीएम जनमन योजना से दो बिरहोर परिवारों का पक्का घर तैयार, गृह प्रवेश में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल हुए शामिल, जिला प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे

Mohsin Khan
Last updated: 23 June 2024 13:35
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News:रायगढ़. खुद का पक्का मकान होना हर किसी का सपना होता है और जब वह सपना पूरा होता है तो उसकी खुशियां ही अलग होती हैं। ऐसा ही सपना रायगढ़ में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के दो बिरहोर परिवारों का आज पूरा हुआ। पीएम जनमन योजना से लैलूंगा के कुर्रा गांव में गुरबारी बिरहोर और रतिराम बिरहोर को आज उनके पक्के मकान की सौगात मिली। घर का निर्माण पूर्ण होने के बाद पूरे विधि-विधान से गृह प्रवेश की रस्म पूरी हुई। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल आज उनकी खुशी में शामिल होने सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, एसडीएम लैलूंगा अक्षा गुप्ता, सीईओ जनपद पी.एस.मरकाम सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे, बल्कि गृह प्रवेश की पूजा में हितग्राही परिवारों के साथ सम्मिलित हुए।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने हितग्राहियों को उनके नए घर की बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके पक्के घर का सपना पूरा हुआ जिसकी हम सभी को बेहद खुशी है। उन्होंने बताया कि सरकार पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के सभी लोगों को दूसरी सभी प्रकार की जनहितैषी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें पक्के आवास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यरत है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के साथ-साथ शासन से अन्योदय राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, आयुमान कार्ड योजना का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है।
विकास खण्ड मुख्यालय लैलूंगा के ग्राम पंचायत कुर्रा में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय की श्रीमती गुरबारी बिरहोर रहती हैं।

उनके पति दिलसाय का बीते तीन वर्ष पहले निधन हो गया था। खेती-बाड़ी, रोजी-मजदूरी के साथ प्लास्टिक रस्सी से गेरवा बनाकर जीवन-यापन करते हुए वह गांव में अकेली अपने एक कच्चे मकान में रह रही थी। जो बरसात में हर समय परेशानी खड़ी करता था। बारिश के दिनों में उन्हें जहरीले जीव-जन्तुओं का डर बना रहता था। लेकिन जब गुरबारी को पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का घर स्वीकृत हुआ, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। योजना की किश्तों की राशि से अब अपना पक्का मकान तैयार हो गया है। इसी प्रकार रतिराम बिरहोर के नाम से आवास स्वीकृत हुआ। इनके परिवार में पत्नी के साथ 02 पुत्र एवं पुत्री कुल 06 लोग रहते है। आवास स्वीकृति पूर्व इनका आवास घासफुस, झुग्गी झोपड़ी, कच्चा मकान था। खेती बाड़ी, रोजी-मजदूरी से वे जीवन-यापन करते हैं।
अपने सपनों का आशियाना पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। ये उनका अपना पहला पक्का मकान है।

उनके इस सपने को पूरा करने में शासन की योजना ने महती भूमिका निभाई है। जिसके लिए हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। पक्के घर में रहने से जहां उन्हें बारिश के दिनों में परेशान नहीं होना पड़ेगा तो वहीं अन्य समस्याओं से भी उन्हें अब राहत मिल गई है। आज गृह प्रवेश में कलेक्टर श्री गोयल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के आने से खुशी दुगुनी हो गई। गौरतलब है कि पीएम जनमन आवास योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति के हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

TAGGED:cgpro newsraigarh newsrghrigtop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के दो ब्लॉक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Next Article Raigarh News: रायगढ़ में बिना हेलमेट के 265 व्यक्तियों का कटा चालान, एक ही दिन रिकॉर्ड 1,21,400 शमन शुल्क की वसूली 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?