By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: ऑनलाइन फ्रॉड में मिली चक्रधरनगर पुलिस को सफलता, स्टॉक मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, गिरोह में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने अलवर, राजस्थान से किया गिरफ्तार
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: ऑनलाइन फ्रॉड में मिली चक्रधरनगर पुलिस को सफलता, स्टॉक मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, गिरोह में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने अलवर, राजस्थान से किया गिरफ्तार
रायगढ़क्राईम

Raigarh News: ऑनलाइन फ्रॉड में मिली चक्रधरनगर पुलिस को सफलता, स्टॉक मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, गिरोह में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने अलवर, राजस्थान से किया गिरफ्तार

Mohsin Khan
Last updated: 5 July 2024 14:09
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

Raigarh News:रायगढ़. वर्तमान में साइबर ठगों द्वारा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर व्हाटसअप ग्रुप/टेलीग्राम में जोड़ कर स्वयं बनाये फेक कंपनियों के लिंक शेयर कर निवेश में बड़ा मुनाफा दिखाकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है । ऐसी ही ठगी की एक शिकायत थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की महिला द्वारा एसपी दिव्यांग कुमार पटेल से की गई । मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दिव्यांग पटेल द्वारा साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को जांच में लगाया गया, मामले की विस्तृत जांच कर रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के एक सदस्य को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार कर लाया गया है।

दिनांक 15/06/2024 को बेदादुला चक्रधरनगर में रहने वाली महिला द्वारा ऑनलाइन ठगी की लिखित में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । महिला बताई कि मार्च 2024 में Apolo Business School के वेबसाईट को गलती से ओपन की जिससे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसे व्हाटअप ग्रुप (B-5 Hang on to your dreams) में जोड़ दिया गया जिसमें शेयर मार्केट में निवेश करने पर लाभ अर्जित करने का मोटीवेशनल पोस्ट दिखाया गया, जिससे प्रभावित होकर महिला ने दिनांक 08.04.2024 से 18.05.2024 के मध्य Apolo Business School के शेयर में 87,41,000/ रूपये निवेश की । महिला को उस कंपनी के शेयर के भाव बढने पर अपने शेयर को बेचने का प्रयास किया गया जिसस पता चला कि जो अज्ञात व्यक्ति इससे निवेश के लिये चैट करते थे उन्होंने किसी फर्जी कंपनी में पैसा निवेश कराया गया है । पीड़ित महिला जब Apolo Business School के आधिकारिक वेबसाईट से सम्पर्क की तो फर्म के द्वारा बताया गया कि फर्म का कोई भी व्हाट्सएप ग्रुप नहीं है । महिला के आवेदन पर दो मोबाइल धारकों के विरूद्ध अप.क्र. 295/2024 धारा 420 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

अपराध विवेचना टीम द्वारा पीड़िता से पूछताछ कर उनके बैंक खाता के डिटेल, संदिग्ध मोबाइल का डिटेल एवं ठगों द्वारा रूपये आहरण व्यय के संबंध में जानकारी जुटाई गई जिसमें 24 अप्रैल 2024 को आरोपियों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक, मनु मार्ग शाखा अलवर, राजस्थान के एक खाता में ₹3,20000 ट्रांसफर करने और इसी खाते से कई लोगों को रुपए ट्रांसफर करने जानकारी मिली बैंक खाते के डिटेल पर खाताधारक जसराज मीणा अलवर राजस्थान का होना पाया गया । तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्थान रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा पंजाब नेशनल बैंक मनु मार्ग शाखा अलवर जाकर डिटेल निकाला गया जिसमें 24 अप्रैल को खाताधारक स्वयं चेक के माध्यम से ₹50 लाख विड्रोल करने की जानकारी मिली ।

बैंक का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर खाताधारक के साथ रूपये निकालने दो अन्य व्यक्ति भी आए थे जिनके विषय में स्थानीय पुलिस की सहायता से पतासाजी करने पर एक व्यक्ति दीनबंधु गुप्ता की जानकारी मिली । तत्काल रायगढ़ पुलिस टीम द्वारा संदेही दीनबंधु गुप्ता की पतासाजी कर संदेही को हिरासत में लिया जिसे मोबाइल पर सुरक्षित रखे PNB बैंक के सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया । संदेही दीनबंधु गुप्ता ने जसराज मीणा और विवेक यादव के साथ अपराध करना स्वीकार कर तीनों बैंक आकर रूपये निकालना बताया । आरोपी दीनबंधु गुप्ता ने बताया कि जसराज मीणा द्वारा 50 लाख रुपए खाते से निकाले और इसे भी रुपये दिये थे जिसे खर्च कर दिया है । दोनों आरोपी जसराज मीणा और विवेक यादव के निवास स्थान पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया गया, दोनों काफी दिनों से गांव से फरार है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के बैंक खातों को होल्ड कराया गया है। आरोपी दीनबंधु गुप्ता पिता स्वर्गीय कल्याण सहाय गुप्ता उम्र 39 साल निवासी रूपवास थाना अरावली विहार जिला अलवर (राजस्थान) को  चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर साइबर फ्रॉड गिरोह का पटाक्षेप करने और दिगर प्रांत से आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक कोमल तिवारी और विक्रम सिंह (साइबर सेल) शामिल थे ।

TAGGED:cgcrimepolice raigarhraigarh newsraigarh policetop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में रथ यात्रा और मोहर्रम पर्व को लेकर ली गई शांति समिति की बैठक
Next Article Raigarh News: डेंगू से बचाव के लिए पिछले वर्ष के हाट स्पॉट क्षेत्रों में दें विशेष ध्यान, सोर्स रिडक्शन पर करें कार्य-सीईओ जितेन्द्र यादव, डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश, डेंगू नियंत्रण के संबंध में सीईओ जिला पंचायत ने ली नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

15 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

15 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?