Raigarh News: रायगढ़. रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना के चिटकाकानी में पति के मौत के बाद पत्नी की चिता में जलकर सती होने जैसा एक मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले मंे आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस सती हो जाने को नहीं मानकर गुम इंसान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध मंे मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर थाना क्षेत्र के चिटकाकानी में रहने वाला जयदेव गुप्ता 65 साल लंबे समय से कैंसर बीमारी से पीड़ित था। जहां कैंसर की वजह से कल उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका शाम करीब पांच बजे अंतिम संस्कार किया गया। रात में 11 बजे के बाद उसकी पत्नी गुलापी गुप्ता 58 साल घर से कहीं चली गई। बाद में परिजनों को जब गुलापी के घर में नहीं होने की जानकारी हुई, तो उसकी तलाश की गई। तब परिजनों को उसका चप्पल, चश्मा व साड़ी पति के चिता के पास मिला। ऐसे में परिजनों का कहना है कि वह भी उसी चिता में जल कर उसकी भी मौत हो गई और वह सती हो गई।

पुलिस जांच में जूटी
बताया जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस व फाॅरेसिंग टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस पूछताछ करते हुए बारीकी से जांच करने में जूट गई। हरके पहलू में जांच किया जा रहा है कि आखिर मामला क्या है।

चिता के पास मिला मां का सामान
मृतक के पुत्र सुशील गुप्ता ने बताया कि शाम को पिता का दाह संस्कार किया गया। रात में ग्यारह बजे के बाद मां घर से निकल गई और जब घर में काफी देर तक नहीं दिखी तो पता किया गया, पर आसपास वह नहीं थी। बाद में मुक्तिधाम में पिता के चिता के पास जाकर देखा गया, तो उसके चप्पल, साड़ी और चश्मा मिला। हमे आशंका है कि पिता के चिता में जलकर मां सती हो गई।
वर्सन
चिटकाकानी में रहने वाले जयदेव गुप्ता की कैंसर से मौत के बाद कल शाम उनका दाह संस्कार किया गया। रात में उसकी पत्नी घर से निकल गई। परिजनों को आशंका है कि उसकी भी आग से जल कर मृत्यु हुई है। मामले में हर एंकल में जांच की जा रही है।
दिव्यांग पटेल
एसपी रायगढ़




