By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: नेशनल हाईवे पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से 01 एंड्रॉयड मोबाइल, डिजीटल घड़ी, मोटर सायकल, नकद 3,000 बरामद, चोरी के अपराध में भेजे गए रिमांड पर 
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: नेशनल हाईवे पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से 01 एंड्रॉयड मोबाइल, डिजीटल घड़ी, मोटर सायकल, नकद 3,000 बरामद, चोरी के अपराध में भेजे गए रिमांड पर 
रायगढ़क्राईम

Raigarh News: नेशनल हाईवे पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से 01 एंड्रॉयड मोबाइल, डिजीटल घड़ी, मोटर सायकल, नकद 3,000 बरामद, चोरी के अपराध में भेजे गए रिमांड पर 

Mohsin Khan
Last updated: 24 July 2024 14:18
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस को नेशनल हाईवे 49 पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । पुलिस ने आरोपियों से चोरी की मोबाइल, डिजीटल घड़ी, नकदी रुपए और आरोपियों की बाइक जप्त कर आरोपियों को चोरी के अपराध में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ।

चोरी की घटना को लेकर 23 जुलाई 2024 को थाना कोतरारोड़ में कन्हैया खड़िया (उम्र 25 साल) निवासी ग्राम बनहर द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि रायगढ़ के मोबाइल शॉप में काम करता है, प्रतिदिन की भाँति 02 जुलाई की रात ड्यूटी के बाद रायगढ़ से अपने मोटर सायकल पर घर बनहर जा रहा था कि रात्रि करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे 49 में गेजामुडा चौक के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर हैंडल में अपने बैग को लटका कर कुछ दूरी पर पेशाब कर रहा था । उसी समय दो लड़के मोटरसाइकिल में आकर रुके फिर वहां से चले गए । कन्हैया खड़िया पेशाब कर मोटरसाइकिल के पास आया तो देखा उसके मोटरसाइकिल पर रखा बैग नहीं था । बैग के अंदर मोबाइल, घड़ी, पर्स, टिफिन, रेनकोट नगदी रकम 7000 को वही दो अज्ञात युवक चोरी कर ले गए जिस पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर रवाना हुए और गेजामुडा चौक तथा एनएच के दुकान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ किये । इसी दरमियान मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी को गेजामुडा चौक पर जूटमिल क्षेत्र के दो युवक योगेश चौहान उर्फ गोलू तथा चंद्रकांत बंजारे को पान ठेले में खड़े होना और मुंह पर कपड़ा बांधकर हाईवे पर घूमते देखना बताया ।

मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी और उनकी टीम दोनों संदेही की पतासाजी करते हुए जोरापाली में दबिश दिया गया दोनों वहां से भाग गए थे । पुलिस दोनों की पतासाजी करते हुए उनके घर पहुंची और दोनों संदेही- चंद्रकांत बंजारे और योगेश चौहान उर्फ गोलू दोनों निवासी राजीव नगर जूटमिल को हिरासत में ली । दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर वे बताएं कि हाईवे में मोटर सायकल पर राहगीरों से चोरी के इरादे से रात में घूमा करते हैं और मौका देखकर चोरी को अंजाम देते हैं । उन्होंने 2 जुलाई की रात एक युवक के मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगा बैग चोरी कर भाग जाना बताएं जिसमें मोबाइल, डिजिटल घड़ी,बैग, रेनकोट, टिफिन और रुपए मिले थे । आरोपियों के मेमोरेंडम पर 02 एंड्राइड मोबाइल, एक डिजिटल घड़ी, बैग, रेनकोट, टिफिन, घटना में प्रयुक्त होंडा SP 125 मोटरसाइकिल, खर्च के बाद बच्चे ₹3000 की जप्ती की गई है ।

आरोपी योगेश चौहान को कोतरारोड़ एवं जूटमिल पुलिस द्वारा पूर्व में चोरी और लूट के मामले में चालान की है, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आरोपी पर पुलिस निगाह रखे हुये थी । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आज दोनों आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के हमराह प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक चंद्रेश पांडे और टिकेश्वर यादव की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी- (1) योगेश चौहान उर्फ गोलू पिता प्रदीप चौहान उम्र 26 साल (2) चंद्रकांत बंजारे धनीराम बंजारे उम्र 32 साल.दोनों निवासी मिट्ठूमुडा राजीव नगर मिट्ठूमुडा थाना जूटमिल

जप्त मशरूका- 01 नग एंड्रॉयड फोन, एक डिजिटल घड़ी, बैग, एक रेनकोट, एक टिफिन ₹3000 नगद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा SP 125 जुमला कीमती ₹70,000 ।

TAGGED:police raigarhraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के कर्मचारियों को किया सम्मानित, कापू में पहाड़ी पर प्रसव पीडा से तडप रही महिला को पहुंचाई चिकित्सकीय सहायता
Next Article Raigarh News: रेलवे ट्रैक के खंभे पर चढा युवक करंट से झुलसा, कमर भी टुटी, घायल युवक की मदद के लिए देवदूत बनकर पहुंचे डायल 112 स्टाफ, लकड़ी का स्टेचर बनाकर घायल को वाहन तक लाए और पहुंचाए अस्पताल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

15 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

15 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?