By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: 100 से अधिक हाथी कर रहे विचरण, ग्रामीणों में भय का माहौल, फसल नुकसान कर रहे
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: 100 से अधिक हाथी कर रहे विचरण, ग्रामीणों में भय का माहौल, फसल नुकसान कर रहे
रायगढ़

Raigarh News: 100 से अधिक हाथी कर रहे विचरण, ग्रामीणों में भय का माहौल, फसल नुकसान कर रहे

Mohsin Khan
Last updated: 29 July 2024 14:50
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में ही इन दिनों सौ से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जहां हाथियों के द्वारा रोजाना क्षेत्र में ग्रामीण किसानों की फसलों को नुकसान पहंुचाया जा रहा है। हाथियों की बढ़ती हुई संख्या क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ दोनों वन मंडलों में इन दिनों हाथियों के उत्पात की खबर आये दिन निकलकर सामने आ रही है। बीते सप्ताह भर से अधिक समय तक रायगढ़ वन मंडल में एक दंतैल हाथी के द्वारा गांव-गांव घूमकर एक दर्जन के करीब ग्रामीणों के घरों को तोड़ने के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने की खबरें आमने आ चुकी है। तो वहीं अब धरमजयगढ़ वन मंडल में भी हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 112 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जो रोजाना ग्रामीण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

हाथियों के इस दल में सबसे अधिक लैलूंगा रेंज के मुकडेगा बीट में 22 हाथी, लैलूंगा के ही कहरचुयां बीट में 21 हाथी, छाल रेंज रेंज के गलीमार बीट में 16 हाथी, धरमजयगढ़ ओंगना बीट में 13 हाथी, छाल के औरानारा बीट में 12 हाथी, छाल रेंज के बेहरामार बीट में 8 हाथी के अलावा अलग-अलग रेंज में हाथी विचरण कर रहे हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगलों में विचरण कर रहे हाथियों में नर हाथियों की संख्या 27, मादा हाथी 54 के अलावा 31 हाथी के बच्चे शामिल है।

एक ही रात में 18 जगह किया नुकसान
धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की बढ़ी हुई संख्या के चलते क्षेत्र में रोजाना हाथियों के द्वारा उत्पात की घटनाएं भी लगातार बढ़ते जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिकबीती रात हाथियों के दल ने जहां लैलूंगा रेंज मुकडेगा बीट के अंतर्गत आने वाले ढोर्रोबीजा, लोहडापानी में 07 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है, साथ ही ओंगना बीट में 05 किसानों की धान की फसल, बायसी बीट में 02 किसानों की धान की फसल, छाल के औरानारा, सिंघीझाप में 03 किसानों के अमरूद एवं केलो पेड़ को नुकसान के अलावा ओंगना में एक किसान के कटपेड पेड़ को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

सोसायटी में भी राशन लेने पहुंचा हाथी
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छाल परिसर के बोकरामुड़ा गांव में बीती रात एक मादा हाथी जंगल से निकलकर गांव पहुंचते हुए सरकारी राशन दुकान के हाता दीवाल को तोड़कर सोसायटी में रखे चावल को खाते हुए खिड़की को क्षतिग्रस्त करते हुए नुकसान पहुंचाया गया है।

अलर्ट मोड में वन विभाग
धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या सौ से अधिक होनें के बाद वन विभाग के अधिकारी भी अलर्ट मोड में आ गए हैं। विभाग के द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी टैªकिंग दल एवं हाथी मित्र दल के द्वारा गांव-गांव पहुंचकर मुनादी कराई जा रही है तथा हाथियों से सावधानी बरतने प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे के जरिये हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

जंगल नही जाने की दी जा रही समझाईश
वन विभाग के अधिकारियों के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्यों के द्वारा हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचकर गांव के ग्रामीणों को मशरूम पुटु संग्रहण करने के अलावा किसी भी कार्य के सिलसिले में जंगल जाने पर जान का खतरा होनें की रोजाना समझाईश दी जा रही है। ताकि क्षेत्र में हाथी के हमले से जनहानि की घटना घटित न हो। साथ ही साथ गांव में हाथी आने के बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को देने की बात कही जा रही है।

TAGGED:forest newsraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: धोखाधड़ी के अपराध में युवक गिरफ्तार, आरोपी किराए में लिए कैमरे को अपना बताकर खुद दुगने दाम पर दिया करता था किराए पर, आरोपी से 04 नग डीएसएलआर कैमरे जप्त, जूटमिल पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी के अपराध में भेजा जेल
Next Article Raigarh News: बाढ़ आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए तहसीलवार अधिकारियों के नंबर जारी, जिला मुख्यालय में स्थापित है कंट्रोल रूम, कॉल कर दे सकते है सूचना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

18 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

18 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?