By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की जयंती पर आज अनेक कार्यक्रम
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की जयंती पर आज अनेक कार्यक्रम
रायगढ़

Raigarh News: जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की जयंती पर आज अनेक कार्यक्रम

Mohsin Khan
Last updated: 6 August 2024 13:35
Mohsin Khan 2 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़.
 जिंदल समूह के संस्थापक और प्रख्यात समाजसेवी बाबूजी ओमप्रकाश जिंदल की जयंती बुधवार, 7 अगस्त को धूमधाम से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह के संयंत्रों के अलावा शहर एवं आसपास के गांवों में भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वृद्धाश्रमों, अनाथाश्रमों एवं विशेष बच्चों के केंद्रों में भी कार्यक्रम होंगे। उर्दना स्थित साईं मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया है।

श्री जिंदल की जयंती प्रतिवर्ष रायगढ़ में उत्साह के साथ मनायी जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बुधवार सुबह 8 बजे जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र परिसर स्थित श्री जिंदल की प्रतिमा पर आदरांजलि देने के साथ कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी। यहां जनप्रतिनिधियों, शहर एवं गांवों के गणमान्य नागरिकों, जेएसपी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ उन्हें याद किया जाएगा। आसपास के गांवों के प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद जिंदल आशा के विशेष बच्चों के साथ खुशियां मनायी जाएंगी।

जेएसपी फाउंडेशन द्वारा किरोड़ीमल नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा रायगढ़ स्थित वृद्धाश्रम, नीलांचल बाल सदन, संचार वृद्धाश्रम डोंगाढकेल, बूढ़ीमाई सेवा समिति कोसमनारा, श्री चक्रधर बालिका गृह, आशियाना, मातृ निलयम, समर्थ, घरौंदा,  नवजीवन, उम्मीद, नयी उम्मीद, सद्गुरू कृपा अपना घर सांगीतराई, आशा प्रशामक देखभाल गृह सहित कई अन्य ऐसे केंद्रों में भी यहां रहने वालों के लिए उनकी आवश्यकतानुरूप सामग्री के वितरण एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। उर्दना स्थित साईं मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। जेएसपी परिवार ने सभी से भंडारा में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

TAGGED:jindal newsraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: काईम मीटिंग : गंभीर अपराधों की जांच थाना प्रभारी स्वयं करे- एसपी दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारियों की ली काईम मीटिंग, लंबित अपराधों के निकाल के दिए निर्देश 
Next Article Raigarh News: थाना प्रभारी कोतरारोड़ ने ली ग्राम कोटवारों की मीटिंग, घटना, दुर्घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने के दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?