By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किया पशु स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम, शिविर में 90 से अधिक पशुपालकों के 1200 से अधिक पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां की गई वितरित
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किया पशु स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम, शिविर में 90 से अधिक पशुपालकों के 1200 से अधिक पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां की गई वितरित
रायगढ़

Raigarh News: अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किया पशु स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम, शिविर में 90 से अधिक पशुपालकों के 1200 से अधिक पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां की गई वितरित

Mohsin Khan
Last updated: 5 September 2024 16:03
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigar News: रायगढ़. अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के पुसौर विकासखंड में किसानों के पशुधनों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं नस्ल सुधार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ के सामाजिक सहभागिता के तहत पास के ग्रामों में देशी गायों में नस्ल संवर्धन और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए आयोजित शिविर का उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि कराना था। अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में पशुधन विकास के क्षेत्र में अग्रणी संस्था बायफ द्वारा बीते सोमवार को ग्राम अमलीभौना, चंदली, कलमा, छोटे भंडार और ठेंगागुढ़ी में निःशुल्क पशु स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर सहित पशुपालकों के लिए डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 93 पशुपालकों के 1216 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गयी। साथ ही किसानों को कृत्रिम गर्भाधान और पशुपालन के संबंध में जागरूक करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कुल 261 पशुपालकों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ के परिधीय ग्रामों के कृषकों को बायफ संस्था द्वारा पशुधन विकास योजना के लाभों से अवगत कराया जा रहा है। गायों में कृत्रिम गर्भाधान कर उन्नत नस्ल के पशुओं का विकास, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, हरे चारे का उत्पादन, और समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन इस योजना के मुख्य अंग हैं। इस दौरान चारा प्रबंधन और विकास के लिए परिधीय 6 ग्रामों के कुल 38 पशुपालकों को 200 किलोग्राम झुनगा (cowpea) और 100 किलोग्राम बाजरे का वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 254 कृत्रिम गर्भाधान किए गए हैं, जिनमें 219 वर्गीकृत और 35 पारंपरिक गर्भाधान शामिल हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 75 उन्नत नस्ल के पशुओं का जन्म हुआ, जिनमें 53 बछिया शामिल हैं। इस कार्यक्रम से कुल 75 पशुपालक लाभान्वित हुए हैं।

इस अवसर पर ग्राम चंदली की सरपंच श्रीमती सुशीला निषाद ने कहा, “इस तरह के कार्यक्रम हमारे गांव के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं। अदाणी फाउंडेशन और बायफ संस्था के इस प्रयास से हमारे पशुधन में सुधार हो रहा है और हम भविष्य में अपनी आय बढ़ाने के लिए आशान्वित हैं।”

ग्राम अमलीभौना के उपसरपंच प्रतिनिधि मनोज सिदार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह कार्यक्रम पशुपालकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है। इससे हमारे गांव के लोग अपने पशुओं की बेहतर देखभाल कर पा रहे हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि हो रही है।”

इस कार्यक्रम ग्राम अमलीभौना के उपसरपंच प्रतिनिधि ओशराम सिदार, ग्राम कलमा की सरपंच श्रीमती उमा बाई नंदे, पंकज कुमार नंदे ग्राम छोटे भंडार से भोजराम पटेल, धरम सिंह, योगेश चौहान सहित अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। शिविर को सफल बनाने में बायफ टीम के वरुण तिवारी, अजय साहू, पार्वती मैत्री अदाणी फाउंडेशन से निलेश कुमार महाना और सोमप्रभा गोस्वामी का योगदान सराहनीय रहा।

अदाणी फाउंडेशन, अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सामुदायिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सयंत्र के आसपास के गावों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में सुधार के लिए पहल करता है। क्षेत्र में पशुधन विकास और नस्ल संवर्धन में अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि लाने के साथ ही पशुधन के संरक्षण और संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन कर ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास जारी रहेगा।

TAGGED:adaniraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: चक्रधरनगर पुलिस ने जनचौपाल में साइबर क्राइम और कानूनों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी, नागरिकों को सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील 
Next Article Raigarh News: रायगढ़ पुलिस का सघन अभियान: किरायेदारों और फेरीवालों की कड़ी जांच, सुरक्षा के लिए मकान मालिकों को निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?