By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: एनडीआरएफ और नगर सेना की टीमों ने बाढ़ आपदा राहत बचाव का किया संयुक्त मॉक ड्रिल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: एनडीआरएफ और नगर सेना की टीमों ने बाढ़ आपदा राहत बचाव का किया संयुक्त मॉक ड्रिल
रायगढ़

Raigarh News: एनडीआरएफ और नगर सेना की टीमों ने बाढ़ आपदा राहत बचाव का किया संयुक्त मॉक ड्रिल

Mohsin Khan
Last updated: 17 October 2024 14:15
Mohsin Khan 2 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेण्डर वर्ष 2024-25 के तहत कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संंबंध में बाढ़ आपदा से निपटने हेतु आज ग्राम-सिंगपुरी तहसील पुसौर (महानदी) रायगढ़ में जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया। जिसमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गृह मंत्रालय, 03 वाहिनी एनडीआरएफ मुण्डली कटक (ओडिशा) की एनडीआरएफ एवं नगर सेना रायगढ़ टीम के 50 जवानों द्वारा मॉक अभ्यास किया गया।
प्रारंभिक अभ्यास में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए के संबंध में डेमो देकर जानकारी दी गई। जिसमें जवानों द्वारा बाढ़ आपदा से निपटने के लिए डेमो देकर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनसामान्य को बताया गया। आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उनसे बचाव एवं बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षा के नियमों और आपदा के समय बाढ़ से बचाव एवं स्वास्थ्यगत उपचार दिये जाने के संबंध में पूरी जानकारी उपस्थित ग्रामीण एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को दी गई।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, प्रभारी अधिकारी राहत एवं आपदा शाखा, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, जिला सेनानी नगर सेना रायगढ़ बी.कुजूर, एनडीआरएफ मुण्डली कटक ओडिशा के द्वितीय कमान अधिकारी धनंजय कुमार, तहसीलदार पुसौर श्रीमती नेहा उपाध्याय, नायब तहसीलदार पुसौर, स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ पुसौर एवं उनकी पूरी टीम एम्बुलेंस के साथ तथा ग्राम सिंघपुरी के सरपंच, सचिव, कोटवार व स्कूली छात्र-छात्राएं तथा अधिक संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति में संपादित की गई। उक्त संयुक्त अभ्यास में एनडीआरएफ के 25 जवान तथा नगर सेना रायगढ़ के बाढ़ बचाव दल के 25 जवान सम्मिलित थे।
अभ्यास नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा द्वारा गत दिवस टेबल टॉप बैठक लेकर 17 अक्टूबर को होने वाली जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास के विस्तृत रूपरेखा संंबंध में जानकारी दी गई थी। जिसमें जिला सेनानी नगर सेना और उड़ीसा के अधिकारी एवं टीम उपस्थित रहे।

TAGGED:news raigarhraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आकाशवाणी में मनाया जा रहा स्वच्छता अभियान
Next Article Raigarh News: गंभीर बीमार बालक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ सफल ईलाज, शरीर में हो गए थे घाव, चमड़ी पड़ गई थी काली, शिशु रोग विशेषज्ञों की टीम ने आईसीयू में रखकर किया इलाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?