By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: क्राइम मीटिंग : पेंडेंसी के निकाल के साथ फिल्ड पर अधिक समय दें, थाना प्रभारी-एसपी दिव्यांग पटेल, अपराध, शिकायत, मर्ग और विशेष अभियान की समीक्षा कर एसपी ने पेंडेंसी निकाल के दिए निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: क्राइम मीटिंग : पेंडेंसी के निकाल के साथ फिल्ड पर अधिक समय दें, थाना प्रभारी-एसपी दिव्यांग पटेल, अपराध, शिकायत, मर्ग और विशेष अभियान की समीक्षा कर एसपी ने पेंडेंसी निकाल के दिए निर्देश
रायगढ़

Raigarh News: क्राइम मीटिंग : पेंडेंसी के निकाल के साथ फिल्ड पर अधिक समय दें, थाना प्रभारी-एसपी दिव्यांग पटेल, अपराध, शिकायत, मर्ग और विशेष अभियान की समीक्षा कर एसपी ने पेंडेंसी निकाल के दिए निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 8 November 2024 12:35
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. आज दिनांक 08.11.2024 को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक की शुरुआत में, पुलिस अधीक्षक ने समंस-वारंट अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विभिन्न थानों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान, निरीक्षक मोहन भारद्वाज (थाना प्रभारी जूटमिल) और निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम (थाना प्रभारी कापू) को समंस-वारंट के विशेष अभियान में अन्य थानों की अपेक्षा अधिकाधिक वारंटों की तामिली के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त और आरक्षक शिवानंद प्रधान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने थानाक्षेत्र की गुम बालिका को मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से खोज निकालने मं् उल्लेखनीय योगदान दिया। इसी क्रम में, थाना तमनार के आरक्षक भूपेश राठिया को धोखाधड़ी के प्रकरण में विशेष योगदान के लिए तथा थाना पुसौर के आरक्षक ओसनिक विशवाल को पुसौर क्षेत्र की गुम बालिका को रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर दस्तयाब करने में त्वरित कार्रवाई के लिए पुरस्कृत किया गया।

पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने के बाद, पुलिस अधीक्षक ने थानावार लंबित मर्गों की समीक्षा के साथ क्राइम मीटिंग प्रारंभ की। उन्होंने छह माह से अधिक समय से लंबित मर्गों का जल्द से जल्द निकाल करने के निर्देश दिए। गुम इंसान, हत्या, लूट, दुष्कर्म, पॉक्सो, एवं महिला संबंधी अपराधों में जांच की प्रगति की भी समीक्षा की गई, साथ ही निर्देश दिया कि सभी अधिकारी वर्षान्त तक लंबित मामलों की पेंडेंसी न्यूनतम करें। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों के बीट सिस्टम को अपडेट रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने और बीट के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए।

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को फील्ड में अधिक समय बिताने और विजुअल पुलिसिंग पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने, आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का प्रभाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने अवैध जुआ, शराब, कबाड़ एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, एक्साइज एक्ट एवं नारकोटिक्स एक्ट के तहत जब्त वाहनों का राजसात करने के निर्देश भी दिए गए। क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अखिलेश कौशिक, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, डीएसपी रमेश चन्द्रा व सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

TAGGED:raigarh police
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: हर घर दिवाली, अपनों की दिवाली” कार्यक्रम के तहत एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने नेत्रहीन बच्चों में बांटी खुशियां
Next Article आंवला नवमी के पावन अवसर पर पार्क एवेन्यू में पिकनिक भंडारे का भव्य आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

10 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

10 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?