By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Korba News: छत्तीसगढ़ में पहली बार सर्प दंश प्रबंधन पर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में डॉक्टर्स हुए शामिल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Korba News: छत्तीसगढ़ में पहली बार सर्प दंश प्रबंधन पर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में डॉक्टर्स हुए शामिल
रायगढ़छत्तीसगढ़

Korba News: छत्तीसगढ़ में पहली बार सर्प दंश प्रबंधन पर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में डॉक्टर्स हुए शामिल

Upendra Dansena
Last updated: 26 March 2025 15:11
Upendra Dansena 6 Min Read
Share

Korba News: कोरबा. राज्य में 44% भूभाग वनों से आच्छादित है और यहां की 70% जनसंख्या आजीविका के लिए आज भी कृषि पर निर्भर है। जिस वजह से यहां पर सांपों के साथ आमना सामना होना एक सामान्य बात है और इसी वजह से यहां पर सर्पदंश की घटनाएं भी होती हैं। लेकिन अगर हम देश में देखें तो छत्तीसगढ़ का नाम दंश से होने वाली मृत्यु में नहीं आता जिसका एक बड़ा कारण है कि कई सर्प दंश केसेस रिपोर्ट ही नहीं होते।

आज भी लोग जागरूकता के अभाव में झाड़ फूंक पर भरोसा करते हैं बनिस्बत अस्पताल जाने के। कोरबा वन मंडल एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यह कार्यशाला कोरबा जिले में किंग कोबरा कंजर्वेशन प्रोजेक्ट के तहत रखी गई थी। इस कार्यशाला को स्वास्थ्य विभाग के साथ किया गया एवं इसमें एसईसीएल और वेदांता बालको द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोरबा जिले की महापौर संजू देवी राजपूत , विशिष्ट अतिथि मनोज शर्मा, कलेक्टर अजीत बसंत, अरविंद पी एम डीएफओ कोरबा, कुमार निशांत डीएफओ कटघोरा, आयुक्त शुतोष पांडेय, सीएमओ एस एन केशरी, नगर पालिका अध्यक्ष  राजेंद्र सिंह राजपूत, संतोष देवांगन महामंत्री, एसडीओ आशीष खेलवार, एसडीओ एस के सोनी, बालको वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार, जितेंद्र सारथी सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भाजपा साथ ही प्रदेश अलग अलग जिले से 350 डॉक्टर्स, कई जिलों से 30 रेस्क्यूर्स, मेडीकल कॉलेज से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अरविंद पीएम वन मंडल अधिकारी कोरबा वन मंडल ने की और उन्होंने इस कार्यक्रम की नींव और किंग कोबरा कंजर्वेशन प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को बताया।

इसके पश्चात नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एम सूरज ने उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया की क्यों सर्प दंश एक बड़ी समस्या है और इसके निराकरण हेतु सभी स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग, रेवेन्यू विभाग एवं उनकी अलग अलग संस्थाएं और विशेषज्ञों आदि को एक मंच पर आकर इस समस्या का हल निकालना पड़ेगा।

इसके पश्चात कोरबा स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ एस एन केसरी ने बताया की पिछले 30 सालों में पहली बार इस गंभीर विषय पर ऐसा वृहद कार्यक्रम देखने को मिला। इस समस्या को हल करने ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है जिससे हेल्थ वर्कर्स मैं जागरूकता फैलेगी और सर्पदंश का बेहतर प्रबंधन होगा।

कोरबा जिले की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा वन मंडल और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा किया जा रहा यह कार्यशाला बेहद महत्वपूर्ण है और सर्पदंश के प्रबंधन हेतु एक बेहतर तरीका है। साथ कोरबा वन मंडल द्वारा दुर्लभ सांप किंग कोबरा के संरक्षण पर किया जा रहा कार्य सिर्फ इस जीव के लिए नहीं वरन कोरबा और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। आज कोरबा और अन्य जिलों में कहीं भी यदि घरों में सांप निकलते हैं तो उन्हें सुरक्षित निकालने और सर्पदंश की घटनाओं को कमी लाने में रेस्क्यू टीम्स का बहुत बड़ा हाथ रहा है।

विषय विशेषज्ञ चैतन्य मालिक जो सरगुजा से संगवारी नामक संस्था से आए थे उन्होंने बताया कि कैसे सर्प दंश के मामले को प्रबंधन करें। किन मौसमों में और किन परिस्थिति में क्या तरीके उपयोग में लाना हैं इससे विस्तृत जानकारी दिया। एंटीवेनम की कितनी मात्रा कब कब देना चाहिए, कैसे सर्प दंश के मरीज का प्रबंधन किया जाए।

एम्स, रायपुर से कृष्ण दत्त चावली जी ने सर्प दंश में प्राथमिक उपचार कैसे करें, कैसे पहचाने कि सर्प ने काटने के बाद पीड़ित के शरीर में विष छोड़ा है या नहीं। दूसरा जब सर्प दंश में मृत्यु हो जाती है उस स्थिति में मुआवजा प्राप्त करने हेतु कैसे फॉरेंसिक का उपयोग किया जाता हैं। ऑटोप्सी करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सर्प विशेषज्ञ विवेक शर्मा ने सांपों की पहचान कैसे करें, विषैले और विषहीन के दंश के निशान में क्या फरक होता हैं। उनका डिस्ट्रिब्यूशन छत्तीसगढ़ में कैसा हैं। कुल 43 प्रकार के सांप छत्तीसगढ़ में पाए जाते हैं। और आम धरना है कि करैत का विष ज्यादा असरदार होता है लेकिन कोबरा का विष करैत से ज्यादा घातक होता हैं।

कोरबा की नायब तहसीलदार सविता सिदार ने सर्प दंश में जब मृत्यु हो जाता है उसके बाद रेवेन्यू बुक सर्कुलर पार्ट 6(4) नियम अनुसार 400000/- तक का मुआवजा मिल सकता हैं।

नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के एम सूरज ने NAPSE नेशनल एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन ऑफ स्नैक बाइट इनवेनमिंग के बारे में जानकारी दिया। यह भारत सरकार का प्लान है जिसका उद्देश्य 2030 तक सर्प दंश में मृत्यु के दर को आधा करने का हैं। और हाल में भारत सरकार द्वारा सर्प दंश को नोटिफायेबल घोषित करने राज्य सरकार को लिखा।

राज्य स्तर पर एक कमेटी बनाने की जरूरत है जिसमें वन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विशेषज्ञ, सर्प बचाव दल के मदद से बनाया जाए जिससे ऐसे मामले देखें तो उनका भी सर्प दंश का इलाज करने में आत्मविश्वास बढ़े। कार्यक्रम में विशेषज्ञों को किंग कोबरा की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में दिया गया।

TAGGED:korba newsraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लायन्स क्लब का रीजन कांफ्रेंस 26 को होटल श्रेष्ठ में, वित्त मंत्री मुख्य आतिथ्य में रीजन 09 के सभी लायन क्लब होंगे शामिल,वरिष्ठ अतिथियो का होगा आगमन
Next Article पुतला दहन से नहीं मिटेंगे भ्रष्टाचार के दाग, कांग्रेस अपने कारनामों से बाज आए – अशोक अग्रवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खास खबरSargujaछत्तीसगढ़

जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार

7 days ago
छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

1 week ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?