By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: ‘नशा सिर्फ शरीर नहीं, जिंदगी खत्म करता है’ बताएगी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ रायपुर’ , 14 अक्टूबर को होगा सामाजिक गीत ‘करते हैं जो नशा’ का विमोचन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > ‘नशा सिर्फ शरीर नहीं, जिंदगी खत्म करता है’ बताएगी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ रायपुर’ , 14 अक्टूबर को होगा सामाजिक गीत ‘करते हैं जो नशा’ का विमोचन
छत्तीसगढ़

‘नशा सिर्फ शरीर नहीं, जिंदगी खत्म करता है’ बताएगी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ रायपुर’ , 14 अक्टूबर को होगा सामाजिक गीत ‘करते हैं जो नशा’ का विमोचन

Upendra Dansena
Last updated: 11 October 2025 15:09
Upendra Dansena 3 Min Read
Share

 

रायपुर। समाज में नशे की बढ़ती लत न केवल व्यक्तियों की सेहत को बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को लील रही है। इन्हीं सच्चाइयों को सामने लाने वाली ‘गैंग्स ऑफ रायपुर’ फिल्म का एक जागरूकता आधारित गीत ‘करते हैं जो नशा’ का विमोचन 14 अक्टूबर को रायपुर में किया जाएगा। यह फिल्म उन कहानियों को बयां करती है, जो हमारे आसपास कहीं चुपचाप घट रही हैं। यह फिल्म सिर्फ एक रचना नहीं, बल्कि समाज को झकझोरने वाली चेतावनी है कि नशा किसी भी हाल में विकल्प नहीं हो सकता।

इस फिल्म में दिखाया गया है कि नशा कैसे व्यक्ति की सोच, आत्मसम्मान और संबंधों को निगल जाता है। लेकिन फिल्म सिर्फ दुख और बर्बादी तक सीमित नहीं है, यह उम्मीद की भी बात करती है। इसका मूल संदेश है – “जिंदगी दोबारा भी संभाली जा सकती है, अगर इरादा मजबूत हो।”

फिल्म की कहानी समाज में फैली कड़वी सच्चाइयों से जुड़ी है। यह उन घरों की चीख है जहाँ नशे ने हँसी-खुशी के पल छीन लिए। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर – प्रोड्यूसर साजिद खान, डायरेक्टर – को प्रोड्यूसर के शिव कुमार और को प्रोड्यूसर दीपेश कुकरेजा ने इसे एक सामाजिक ज़िम्मेदारी मानते हुए बनाया है। उनका मानना है कि यह फिल्म खासकर युवाओं को सोचने पर मजबूर करेगी कि नशा किसी भी रूप में समाधान नहीं, बल्कि विनाश की शुरुआत है।

यह जागरूकता फिल्म विमतारा हॉल, शांति नगर, इंद्रावती कॉलोनी, रायपुर में 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विमोचित की जाएगी।

इस फिल्म को युवा प्रतिभाओं की एक समर्पित टीम ने तैयार किया है। टीम का कहना है कि यह फिल्म किसी प्रचार या लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से बनाई गई है।

फिल्म का उद्देश्य बेहद स्पष्ट है – युवाओं को नशे के खतरों से आगाह करना, परिवारों को प्रेरित करना कि नशे को छोड़ा जा सकता है, और पूरे समाज में नशामुक्ति की भावना को बढ़ावा देना।

निर्माताओं का मानना है कि नशा अब केवल एक व्यक्तिगत समस्या नहीं रहा, यह एक समाजिक संकट बन चुका है। हर दिन सैंकड़ों ज़िंदगियाँ इस जहर के कारण बर्बाद हो रही हैं। फिल्म के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि “नशा कभी समाधान नहीं होता, यह हमेशा बर्बादी की शुरुआत होता है।”

अंततः, फिल्म ‘करते हैं जो नशा’ हमें यही याद दिलाती है कि अगर हमें जिंदगी से वाकई प्यार है, तो नशे से दूरी बनानी ही होगी। यही नहीं, हमें अपने आस-पास के लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करना होगा, ताकि समाज नशामुक्त और स्वस्थ बन सके।

कार्यक्रम में विभिन्न समाज के लोग उपस्थित रहेंगे साथ ही अधिकारी गण मौजूद रहेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता: इंजेक्शन विक्रेता सूरज सूरज सोनी और ढाबा संचालक अरुण सिंह को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Next Article ‘करते हैं जो नशा, वो सुन ले कान खोलकर’ का हुआ विमोचन, ‘नशा सिर्फ शरीर नहीं, जिंदगी खत्म करता है’ बताएगी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ रायपुर’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

3 days ago
Sargujaछत्तीसगढ़

Sarguja News; नशीले इंजेक्शन के विक्रेता नरेश गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जेल

5 days ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

Raigarh News; अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न, 100 से अधिक वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

5 days ago
छत्तीसगढ़

आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 नग नशीले इंजेक्शन के साथ बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?