By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News; इंदिराविहार फेंसिंग तार चोरी में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व लोहे का प्लास जब्त
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > Raigarh News; इंदिराविहार फेंसिंग तार चोरी में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व लोहे का प्लास जब्त
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; इंदिराविहार फेंसिंग तार चोरी में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व लोहे का प्लास जब्त

Upendra Dansena
Last updated: 20 January 2026 14:20
Upendra Dansena 3 Min Read
Share

रायगढ़. थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत इंदिराविहार में वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगाए गए फेंसिंग तार की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी, लगभग 25 मीटर फेंसिंग तार तथा तार काटने में इस्तेमाल किए गए दो लोहे के प्लास जब्त किए गए हैं।

घटना को लेकर दिनांक 19 जनवरी 2026 को स्वर्णलता लकड़ा, उप वनक्षेत्रपाल इंदिराविहार प्रभारी वन मंडल रायगढ़ द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि वह डिप्टी रेंजर एवं वनरक्षक के साथ इंदिराविहार क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने तीन व्यक्तियों को वन विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए लगाए गए फेंसिंग तार को निकालते हुए देखा, जबकि कुछ तार स्कूटी में रखे जा रहे थे।

http://pitaranews.com/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-20-at-7.10.18-PM.mp4

टीम द्वारा पीछा करने पर दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। मौके पर खड़ी स्कूटी क्रमांक CG 13 BE 5109 की डिक्की व आसपास करीब 25 मीटर फेंसिंग तार रखा हुआ पाया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शत्रुघन बरेठ पिता खिकराम बरेठ निवासी बोईरदादर बताया तथा बताया कि उसके साथ दिनबंधु वैष्णव और संतराम वैष्णव भी चोरी करने आए थे।

रिपोर्ट के आधार पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। फरार दोनों आरोपियों संतराम बैरागी और दिनबंधु बैरागी को भी हिरासत में ले लिया गया। तीनों आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 BE 5109, लगभग 25 मीटर फेंसिंग तार तथा तार निकालने में उपयोग किए गए दो लोहे के प्लास जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में  शत्रुघन बरेठ पिता खिकराम बरेठ उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम अड़भार थाना अड़भार जिला शक्ति, हाल मुकाम विनोबानगर थाना चक्रधरनगर,  संतराम बैरागी पिता शिवचरण बैरागी उम्र 33 वर्ष निवासी विनोबानगर कचरा गोदाम के पास थाना चक्रधरनगर तथा  दिनबंधु बैरागी पिता भगवानदास बैरागी उम्र 35 वर्ष निवासी विनोबानगर कचरा गोदाम के पास थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ शामिल हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

TAGGED:forest newsraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: रामभांठा में छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पक्षी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next Article Raigarh News; मारपीट मामले में आरोपी युवक को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर अजमानतीय धाराओं में भेजा रिमांड पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

13 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

13 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?