By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News; हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जानमाल की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता जरूरी-कलेक्टर, विद्युत सुरक्षा, जन-जागरूकता एवं विभागीय समन्वय से मानव-हाथी द्वंद्व नियंत्रण पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News; हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जानमाल की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता जरूरी-कलेक्टर, विद्युत सुरक्षा, जन-जागरूकता एवं विभागीय समन्वय से मानव-हाथी द्वंद्व नियंत्रण पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
रायगढ़

Raigarh News; हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जानमाल की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता जरूरी-कलेक्टर, विद्युत सुरक्षा, जन-जागरूकता एवं विभागीय समन्वय से मानव-हाथी द्वंद्व नियंत्रण पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Upendra Dansena
Last updated: 23 January 2026 13:12
Upendra Dansena 3 Min Read
Share

Raigarh News; रायगढ़. जिले में जंगली हाथियों की सुरक्षा तथा मानव-हाथी द्वंद्व के कारण होने वाली जन-धन की क्षति को रोकने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने की। बैठक में रायगढ़ वनमण्डलाधिकारी अरविंद पी.एम., धरमजयगढ़ वनमण्डलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय, उप मंडलाधिकारी रायगढ़ तन्मय कौशिक, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम सहित वन, राजस्व, पुलिस, विद्युत, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि की रोकथाम जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस दिशा में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, ग्रामीण स्तर पर कोटवारों को सतर्क रखने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतत रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में हाथी प्रभावित वन एवं ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वाली विद्युत लाइनों को मानक ऊंचाई पर संधारित रखने, नीचे झूल रहे तारों को दुरुस्त करने तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने विद्युत सुरक्षा से संबंधित कार्यों में सतर्कता बरतने एवं आवश्यक सुधार समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने फसल, संपत्ति एवं अन्य क्षति के मामलों में त्वरित सर्वेक्षण, आकलन एवं समयबद्ध मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने, राजस्व अमलों को मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मृत्यु प्रकरणों में मुआवजा भुगतान में विलंब न हो, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की स्पष्टता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु चिकित्सकों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में हाथी मूवमेंट वाले मार्गों एवं सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका पर विचार किया गया। इसके साथ ही अवैध शिकार एवं वन उपज के अवैध परिवहन पर निगरानी रखते हुए नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि कार्य के दौरान विद्युत सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

       बैठक में कृषकों को सुरक्षित एवं स्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने, विद्युत विभाग को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा किसानों को विद्युत सुरक्षा संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करने पर सहमति व्यक्त की गई, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इसके साथ ही हाथी गतिविधियों की निगरानी हेतु टेक्नोलॉजी आधारित उपाय अपनाने, समय पर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने तथा मुआवजा प्रकरणों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक में हाथी प्रभावित क्षेत्रों के उपार्जन केंद्रों से धान का त्वरित उठाव सुनिश्चित करने तथा समन्वित प्रयासों से मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं को न्यूनतम करने पर सहमति व्यक्त की गई।

TAGGED:forest newsraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 नग नशीले इंजेक्शन के साथ बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल
Next Article Raigarh News; बहादुरी की मिसाल बने राकेश मिंज और आर्यन खेस, राज्य वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

2 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

2 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?