By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News; वायरल VIDEO पर सख्त एक्शन — SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारपीट में शामिल 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी पुलिस हिरासत में, प्रकरण में बलवा की धारा जोड़े जाने की कार्रवाई जारी
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; छाल पुलिस की गांजा रेड — मुनुंद बाजार चौक में गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 800 ग्राम गांजा जप्त
Raigarh News; सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिकों का सम्मान
Raigarh News; सप्ताह के भीतर शहर में पीटा एक्ट की तीसरी कार्रवाई, बोईरदादर में देह व्यापार की सूचना पर सटीक रेड कार्रवाई, रेड के दौरान मकान मालिक नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौके पर मिले
5 लाख से अधिक आय — मशरूम उत्पादन ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया नया आयाम, अदाणी फाउंडेशन की एसएलडी परियोजना ने खोले आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्ग
Raigarh News; ऑन-ड्यूटी वनकर्मियों से मारपीट मामले में घरघोड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 व्यक्तियों पर कार्रवाई कर भेजा जेल, जमानत पर छूटे आरोपियों ने वनपाल से की मारपीट, सरकारी कार्य में डाली बाधा
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News; वायरल VIDEO पर सख्त एक्शन — SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारपीट में शामिल 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी पुलिस हिरासत में, प्रकरण में बलवा की धारा जोड़े जाने की कार्रवाई जारी
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; वायरल VIDEO पर सख्त एक्शन — SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारपीट में शामिल 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी पुलिस हिरासत में, प्रकरण में बलवा की धारा जोड़े जाने की कार्रवाई जारी

Upendra Dansena
Last updated: 9 February 2026 13:45
Upendra Dansena 4 Min Read
Share

Raigarh News; रायगढ़. कल सोशल मीडिया पर लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें 4 विधि से संघर्षरत बालक और दो युवक शामिल हैं।

प्रकरण में दीनदयाल कॉलोनी निवासी एक स्कूली छात्र ने 6 फरवरी को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 6 फरवरी की शाम वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घड़ी चौक से घर लौट रहा था। लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के सामने पहले से खड़े अभय सिंह ठाकुर, कपिश मित्तल एवं उनके साथियों ने पुरानी रंजिश (स्कूली झगड़ा विवाद) को लेकर उसका रास्ता रोका और एक राय होकर हाथ-मुक्का, पंच, डंडा एवं अन्य हथियार से मारपीट की। घटना का वीडियो लोगों ने बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल छात्र को राहगीरों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रार्थी/आहत की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 115(2), 126(2), 296, 351(3),3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं टीम द्वारा आरोपियों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया। जांच के दौरान प्रकरण में बलवा की धाराएं भी जोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है। विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय तथा अन्य आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी मयंक मिश्रा ने आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के परिजनों को कार्यालय तलब कर सख्त हिदायत दी कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, उनकी संगति, स्कूल उपस्थिति एवं व्यवहार पर ध्यान दें। संबंधित स्कूल के शिक्षकों को भी बुलाकर विद्यार्थियों की निगरानी और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मीडिया के माध्यम से नगर पुलिस अधीक्षक ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को गलत संगति से दूर रखें।

4 विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ हिरासत में आरोपी-

1. अभय सिंह ठाकुर पिता शंतेश्वर सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी बैकुंठपुर महावीर चौंक थाना कोतवाली रायगढ़
2. कपिश मित्तल पिता गोविंद मित्तल उम्र 18 साल निवासी कयाघाट जूटमिल रायगढ़

एसएसपी का कड़ा संदेश —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि “रायगढ़ जिले में गुंडागर्दी, सार्वजनिक मारपीट और कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल होकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को चिन्हित कर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति और अनुशासन बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

TAGGED:raigarh newsraigarh police
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News; सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिकों का सम्मान
Next Article Raigarh News; छाल पुलिस की गांजा रेड — मुनुंद बाजार चौक में गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 800 ग्राम गांजा जप्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; छाल पुलिस की गांजा रेड — मुनुंद बाजार चौक में गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 800 ग्राम गांजा जप्त

2 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिकों का सम्मान

1 day ago
रायगढ़

Raigarh News; सप्ताह के भीतर शहर में पीटा एक्ट की तीसरी कार्रवाई, बोईरदादर में देह व्यापार की सूचना पर सटीक रेड कार्रवाई, रेड के दौरान मकान मालिक नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौके पर मिले

1 day ago
रायगढ़

5 लाख से अधिक आय — मशरूम उत्पादन ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया नया आयाम, अदाणी फाउंडेशन की एसएलडी परियोजना ने खोले आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्ग

3 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?