By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: किसना ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लॉन्च किया एक्सक्लूसिव शोरूम, राज्य में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत की
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
अदाणी फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम, ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल
Raigarh News; मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 32 मवेशियों को क्रुरतापूर्वक ले जा रहा था ओड़िसा, मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन शंखनाद
Raigarh News; मेयर इन कौंसिल की बैठक में 17 करोड़ से ज्यादा का विकास कार्य स्वीकृत, 20 एजेंडा पर हुई चर्चा, ऑक्सीजोन निर्माण काम हुई स्वीकृत
Raigarh News; 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, निर्दयी पिता गिरफ्तार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा की घटना
Raigarh News; होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > किसना ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लॉन्च किया एक्सक्लूसिव शोरूम, राज्य में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत की
छत्तीसगढ़रायगढ़

किसना ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लॉन्च किया एक्सक्लूसिव शोरूम, राज्य में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत की

Upendra Dansena
Last updated: 18 February 2026 12:00
Upendra Dansena 3 Min Read
Share

रायगढ़: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह शोरूम धिमरापुर रोड, कार्मेल स्कूल के पास स्थित है। इसका उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया की उपस्थिति में किया गया।

इस लॉन्च के मौके पर किसना ने खास ऑफर्स की घोषणा की। इसके तहत डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर प्रति 5 ग्राम तक 5,000 की छूट दी जा रही है। साथ ही, डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर प्रति ग्राम 1,000 तक की छूट भी उपलब्ध है।

हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “रायगढ़ एक तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है, जहां ग्राहक अब अपनी ज्वेलरी खरीद में क्वालिटी, आकर्षक डिज़ाइन और भरोसेमंद ब्रांड को महत्व दे रहे हैं। किसना में हम इस क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं देखते हैं, खासकर युवा और आधुनिक ग्राहकों के बीच, जो अब डायमंड ज्वेलरी को केवल खास मौकों के लिए ही नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के पहनावे के रूप में भी अपना रहे हैं। यह विस्तार हमारे ‘हर घर किसना’ के बड़े विजन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य एक भरोसेमंद और ग्राहक-केंद्रित रिटेल अनुभव के माध्यम से हर परिवार तक डायमंड ज्वेलरी को सुलभ बनाना है।”

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ श्री पराग शाह ने कहा, “इस नए शोरूम के साथ हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक शानदार लेकिन किफायती शॉपिंग अनुभव देना है। हम आकर्षक ऑफर्स और सोच-समझकर तैयार किए गए विभिन्न कलेक्शन्स के माध्यम से ग्राहकों को बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराना चाहते हैं। हम प्रयास करते हैं कि जो भी ग्राहक किसना शोरूम में आए, वह जीवन के खास पलों के लिए ज्वेलरी चुनते समय एक यादगार और संतोषजनक अनुभव लेकर जाए।”

एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट के पार्टनर श्री मनोज, विमल और धीरज कुमार मित्तल ने कहा, “हमें किसना के साथ साझेदारी कर रायगढ़ में नेचुरल डायमंड और गोल्ड की बेहतरीन ज्वेलरी की विशेष रेंज लाने पर गर्व है। ब्रांड की मजबूत साख, उत्कृष्ट डिज़ाइन और कंस्यूमर-फर्स्ट सोच इसे एक भरोसेमंद नाम बनाती है। हमें विश्वास है कि शहर के ग्राहक इस खास अनुभव को जरूर पसंद करेंगे।”

समाज को वापस देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत किसना ने लॉन्च के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के समर्थन में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। साथ ही, वृक्षारोपण कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अदाणी फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम, ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम, ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल

1 day ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 32 मवेशियों को क्रुरतापूर्वक ले जा रहा था ओड़िसा, मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन शंखनाद

7 days ago
रायगढ़

Raigarh News; मेयर इन कौंसिल की बैठक में 17 करोड़ से ज्यादा का विकास कार्य स्वीकृत, 20 एजेंडा पर हुई चर्चा, ऑक्सीजोन निर्माण काम हुई स्वीकृत

7 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, निर्दयी पिता गिरफ्तार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा की घटना

1 week ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?