घर में बीजा की लकड़ी का चिरान करते ग्रामीण पकड़ाया, 11 नग अवैध चिराना जब्त, वन विभाग की आगे की कार्रवाई जारी

रायगढ़. जिले के जंगलों से अवैध लकड़ी की कटाई कर उसका एक घर में चिरान किया जा रहा था। जब इसकी जानकारी वन अमला को लग गई। ऐसे में वनकर्मियों ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से अवैध चिरान लकड़ी जब्त की गई है। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। गुरूवार की सुबह वन अमला को सूचना मिली कि ग्राम बरलिया के लवकुष साहू के घर में अवैध चिरान लकड़ी है। जिसके बाद तत्काल वन अमला की टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां वनकर्मियों के द्वारा सर्च वारंट की जानकारी देकर घर के अलग-अलग हिस्सों में जांच शुरू की। तभी घर में तलाशी के दौरान एक हिस्से में बीजा प्रजाति का चिरान करते हुए पाया गया, और वहां कुछ चिरान लकड़ी भी रखी हुई थी। ऐसे में विभागीय अमला ने लवकुश साहू से लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज दिखाने की मांग की, तो वह पहले तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद उसने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। ऐसे में वन अमला ने मौके से 11 नग बीजा प्रजाति के चिरान को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि घर में अवैध रूप से चिरान करते हुए लकड़ी मिला है। 11 नग चिरान को जब्त किया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस जंगल से उसने लकड़ी लाया है। जब्त लकड़ियों का नापजोख कर आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल अभी पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Post

Trending Popular

No posts found.

No posts found.

Most Popular