रायगढ़ में सड़क पर आकर हाथी बैठा, अगल-बगल दल टहलता रहा

सामारूमा रोड पर वन अमला ने दोनों ओर वाहनों को रोका, 49 का झुंड कर रहा विचरण

रायगढ. जिला के तमनार रेंज में हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। दो दलों में करीब 49 हाथी हैं और ये शाम होने के बाद सड़कों पर आ रहे हैं। बुधवार की शाम भी सामारूमा-अमलीडीह के बीच हाथियों का दल सड़क पर आ गया। तभी एक हाथी सड़क पर ही बैठ गया और बाकी उसके अगल-अगल सड़क किनारे विचरण करते रहे। मेन रोड पर हाथियों के आने के बाद विभागीय अमला भी तत्काल मौके पर पहुंचा और दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया। काफी देर बाद यह सुरक्षित जंगल की ओर चले गए। तकरीबन 15 दिन से अधिक समय हो गया कि हाथियों का यह दल तमनार रेंज में विचरण कर रहा है। शाम के 5 बजने के बाद हाथियों का दल सामारूमा रोड पर इस जंगल से उस जंगल पार होता है, लेकिन उससे पहले कुछ देर वे सड़कों होते हैं। बुधवार की शाम को 49 हाथियों का यह दल सड़क पर आ गया, वन अमला इसकी निगरानी कर रहे थे, ऐसे में दोनों से वाहनों को रोकवा दिया गया, ताकि वे सड़क पार कर सके। ऐसे में एक-एक कर हाथी जंगल से निकल रहे थे, इसी दौरान एक हाथी सड़क पर बैठ गया। अक्सर ऐसा कम होता है कि हाथी सड़क पर बैठ जाए, ऐसे मंे दल के अन्य सदस्य भी सड़क किनारे टहलते रहे। काफी देर बाद हाथियों का दल वापस जंगल की ओर चले गया।

लगातार निगरानी की जा रही

इस संबंध में घरघोड़ा सबडिवीजन एसडीओ आषुतोष मंडावा ने बताया कि हाथियों के दल पर लगातार नजर रखी जा रही है, ऐसे मंे जब इनके रोड क्राॅस करने की जानकारी होती है तो विभागीय अमला व हाथी मित्र दल के सदस्य दोनों ओर से वाहनों को रोक देते हैं। ताकि सुरक्षित वे रोड पार कर सके। एक हाथी सड़क पर बैठ गया था और फिर बाद में पूरा दल वापस जंगल मंे चले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Post

Trending Popular

No posts found.

No posts found.