Raigarh News; रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात जंगली हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इस संबंध में जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 131 हाथी अलग अलग दल में विचरण कर रहे हैं, जिसमें 42 नर, 62 मादा के अलावा 27 शावक शामिल है। बीती रात करीब 9 बजे के आसपास बाकारुमा रेंज में जंगली हाथी के हमले से सुरेश चौहान 30 साल, निवासी सारसमार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुरेश अपने गांव से किसी काम के सिलसिले में पड़ोस के ढोहागांव जा रहा था इसी बीच सड़क किनारे मौजूद एक दंतैल हाथी से उसका सामना हो गया और फिर हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद साजापाली परिसर में विचरण कर रहा है।आज सुबह मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई , जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। क्षेत्र हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार हाथी प्रभावित गांव में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को सावधानी बरतने अपील करते आ रहा है।गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों का दो दल उनके गांव में विचरण कर रहा है, जिसमें एक दल के 11 और दूसरे में एक दंतैल हाथी अकले ही विचरण कर रहा है, इसी सिंगल हाथी के हमले से बीती रात यह घटना हुई है, जिसके बाद से कहां परिवार में शोक को लहर है, वहीं गांव में भय के माहौल निर्मित हो गया है।