रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक व उसके अन्य साथियों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और चाकू से हाथ की कलाई और गले पर वार कर दिया। घटना से महिला घायल हो गई। जिसके बाद उसने थाना में सूचना दी। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कयाघाट क्षेत्र में रहने वाली तुलसी महिलाने 33 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके परिवार में दो बेटा व एक बेटी है और उसके बडे़ बेटा आर्यन महिलाने का शादी हो गया है। उसने बताया कि उसके मोहल्ले का मनीष के साथ उनका पुराना विवाद चलते आ रहा है। ऐसे में कल शाम जब तुलसी महिलाने अपन अपनी बेटी-बहु के साथ घर पर थी, तो पुरानी बात को लेकर मनीष व अन्य लोग उसके घर के पास आकर गाली-गलौज करने लगे। ऐसे में तुलसी महिलाने घर से बाहर निकलकर उन्हें गाली देने मना की, तो मनीष गुस्से में आ गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसके साथ आये हुए अन्य लोगों ने तुलसी महिलाने के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। इसी दौरान मनीष अपने पास रखे चाकू से तुलसी के हाथ की कलाई व गले पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गई और खून बहने लगा। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्जऐसे में उसके परिवार के लोग आए और बीच-बचाव करते हुए चिल्लाने लगे। जिससे मनीष व उसके साथ आए लोग घटना को अंजमा देकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल तुलसी जूटमिल थाना पहुंची। जहां मामले में मनीष व अन्य लोगों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।