By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: एमएमयू से 195050 मरीजों का हुआ इलाज, 181606 को मिली मुफ्त दवा, 63294 मरीजों का हुआ निशुल्क लैब टेस्ट
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > एमएमयू से 195050 मरीजों का हुआ इलाज, 181606 को मिली मुफ्त दवा, 63294 मरीजों का हुआ निशुल्क लैब टेस्ट
रायगढ़

एमएमयू से 195050 मरीजों का हुआ इलाज, 181606 को मिली मुफ्त दवा, 63294 मरीजों का हुआ निशुल्क लैब टेस्ट

Mohsin Khan
Last updated: 2 April 2023 16:52
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) से निगम क्षेत्र के लोग निशुल्क इलाज, ब्लड व यूरीन के सभी तरह की जांच के साथ निशुल्क दवाइयां की सुविधा ले रहे हैं। अब तक निगम क्षेत्र के 4 एमएम यू से 195050 मरीजों की इलाज किया गया है। इसमें से 181696 मरीजों को निशुल्क दवा एवं विभिन्न बीमारियों से संबंधित 63594 मरीजों का निशुल्क ब्लड एवं यूरीन टेस्ट किया गया।

गरीब और मिडिल क्लास फैमिली के लिए इलाज में खर्च करना मुमकिन नहीं होता है। प्राइवेट अस्पतालों में इसी बीमारी का इलाज और जांच कराने के बाद दवाइयां लेने में हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं। इससे गरीब एवं मिडिल क्लास फैमिली का बजट बिगड़ जाता था, लेकिन अर्बन हेल्थ सर्विस के तहत मेडिकल मोबाइल यूनिट से इलाज के साथ विभिन्न बीमारियों की जांच एवं निशुल्क दवाइयां सभी को उपलब्ध हो रही है।

शहर में 4 मेडिकल मोबाइल यूनिट संचालित हो रहे हैं, जो शहर में रोटेशन में अलग-अलग वार्ड में हर रोज सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सेवाएं देते हैं। इसमें सभी मोबाइल मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक्सपर्ट डॉक्टरों के साथ लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहते हैं। अब तक मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में 2662 कैंप किए गए हैं। इसमें 195050 मरीजों का इलाज किया गया, इनमें से विभिन्न बीमारियों से संबंधित 63494 मरीजों का ब्लड एवं यूरीन टेस्ट निशुल्क किया गया। इसी तरह 181696 मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

मेडिकल मोबाइल यूनिट में नामी कंपनियों की दवा का वितरण किया जाता है। मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से श्रम मजदूर पंजीयन का भी कार्य किया गया। इसमें अब तक 1422 लोगों का श्रमिक पंजीयन किया गया। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि एमएमयू से निशुल्क इलाज की सुविधा मिलने से गरीब एवं मिडिल क्लास को राहत मिली है। अब वह अपने वार्डों में एमएमयू का कैंप लगने का इंतजार करते हैं। इसमें बीपी, शुगर सहित बहुत से बीमारियों के नियमित इलाज कराने वाले लोग भी शामिल हैं, जिन्हें एमएमयू के कैंप लगने पर बीपी शुगर सहित विभिन्न बीमारियों की दवाइयों और जांच की भी सुविधा समय पर मिलती है। उन्होंने कहा कि उनकी भी तबीयत खराब होने पर अब वे एमएमयू से ही इलाज की सुविधा लेते हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने शहरवासियों से अपील की है।

लगातार किया जा रहा कार्य
कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने कहा कि एमएमयू से शहर के लोगों को जोड़ने और निशुल्क इलाज जांच दवाइयों की सुविधा लेने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसमें औसतन हर रोज प्रति एमएमयू वर्तमान में 73 मरीजों को इलाज, जांच और निशुल्क दवाइयां दी जा रही है। इसे और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे मरीज जो चलने फिरने में सक्षम नहीं है, उन्हें एमएमयू द्वारा घर पहुंचकर जांच एवं इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसी तरह स्कूल, कॉलेजों में भी कैंप का आयोजन कर विद्यार्थियों के हेल्थ चेकअप,ब्लड टेस्ट आदि भी की जा रही है। निश्चित तौर पर निशुल्क मेडिकल सुविधा से गरीब और मिडिल क्लास लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी तरह मेडिकल सुविधा को और अपडेट करने प्रयास जारी है।

TAGGED:raigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शिक्षा जगत की कायापलट करने अब छत्तीसगढ़ में भी विकास ग्रुप ने बढ़ाए अपने कदम, रायगढ़ में खुला विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल
Next Article मार्च महीने में 22 स्थायी वारंटी समेत 521 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, एसएसपी रायगढ़ के निर्देशन पर जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिये चलाया जा रहा अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

18 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

18 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?