By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: केंद्र के ‘हर घर नल’ महा मिशन को फेल करना चाहती है भूपेश सरकार- शक्ति अग्रवाल, अरबों रुपये के आबंटन के बाद भी लोगों के घर जल नहीं पहुचा पाई कांग्रेस
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > राजनीति > केंद्र के ‘हर घर नल’ महा मिशन को फेल करना चाहती है भूपेश सरकार- शक्ति अग्रवाल, अरबों रुपये के आबंटन के बाद भी लोगों के घर जल नहीं पहुचा पाई कांग्रेस
राजनीतिरायगढ़

केंद्र के ‘हर घर नल’ महा मिशन को फेल करना चाहती है भूपेश सरकार- शक्ति अग्रवाल, अरबों रुपये के आबंटन के बाद भी लोगों के घर जल नहीं पहुचा पाई कांग्रेस

Mohsin Khan
Last updated: 19 April 2023 10:46
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. आजादी के अमृतकाल मे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देश के गरीब लोगों के घरों तक नल से जल पहुचाने जल जीवन मिशन की शुरुआत की है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार गरीबो का यह हक भी छीनना चाहती है। अपने राजनीति द्वेष और ईर्ष्या के चलते प्रदेश के आधे भी गांवों में जल जीवन मिशन का काम शुरू नहीं करा पाई है। कांग्रेस इस महा मिशन के काम को फेल करना चाहती है। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस की मानसिकता पर प्रश्नचिन्ह उठाया है। उन्होंने कहा कि जिले समेत प्रदेश में हर जगह काम अधूरे पड़े है, जल जीवन के काम मे भ्रष्टाचार जमकर हावी है। जबकि अन्य प्रदेशों में 90 फीसदी तक काम पूरा हो गया है और करोड़ो परिवारों को नल से जल मिल रहा है।
भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्षो बाद भी देश के करोङो परिवारों को पानी के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। खासकर महिलाओं को दूर जाकर बड़ी मेहनत से खाना पकाने के लिए पानी लाना पड़ता है। इतने वर्षों के पिछली कांग्रेस सरकार ने देश मे पीने के पानी के लिए रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में आजादी के अमृतवर्ष में पीएम मोदी ने लोगों के इस तकलीफ को सदा सदा के लिए खत्म करने हर घर नल से पानी पहुचाने के लिए जल जीवन नाम से महा अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत सभी प्रदेशो को उनकी आबादी के हिसाब से केंद की तिजोरी खोलकर आबंटन दिया लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भुपेश बघेल सरकार अपने राजनीतिक द्वेष के चलते प्रदेश के गरीब परिवारों को नल से जल देने में भी रोडा अटका रही है। दुरस्त प्रदेशों में भी 90 फीसदी नल से जल लोगों के घरों तक पहुच गया है लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी तक आधे परिवारों तक भी जल जीवन मिशन नहीं पहुचा है। भुपेश सरकार के अधिकारी जल जीवन मिशन की आड़ में अपनी तिजोरी भरने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ही नहीं चाहती कि गरीब परिवारों को उनके घर मे ही साफ स्वच्छ जल मिले।
भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा करने रायपुर आये केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी योजना के क्रियान्वयन में निष्क्रियता को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाया था उन्होंने भी कहा था कि लोगों को पानी नहीं मिला तो कांग्रेस की भुपेश सरकार इसकी जिम्मेदार होगी। केंद्रीय मंत्री प्रदेश में इस मिशन के ठप पड़े काम-काज पर नाराज भी हुए थे। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता समझदार है और वह कांग्रेस की मंशा को भांप चुकी है। जो सरकार लोगों को पानी नहीं देना चाहती, आवास देना नहीं चाहती। ऐसी सरकार को भला प्रदेश वासी क्यों और कब तक ढोएंगे।

TAGGED:चुनावराजनीति
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कोतवाली टीआई से महिला अपने मनोरोगी बेटे की ईलाज की लगाई गुहार, टीआई ने अस्वस्थ्य युवक को मनोरोग अस्पताल में कराये भर्ती
Next Article आरईजीएल ने पिछले वित्तीय वर्ष में आयोजित किये सामुदायिक स्वास्थ्य के गुणवत्तायुक्त कार्यक्रम, 700 से ज्यादा स्वास्थ्य कैम्पों में 21000 से अधिक स्थानियों ने कराया ईलाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?