By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देश, बार-बार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों का हिस्ट्रीशीट खोले थाना प्रभारी, अवैध शराब पर कार्यवाही और बढ़ाये, नये जुआ, सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को भेजें जेल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देश, बार-बार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों का हिस्ट्रीशीट खोले थाना प्रभारी, अवैध शराब पर कार्यवाही और बढ़ाये, नये जुआ, सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को भेजें जेल
रायगढ़

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देश, बार-बार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों का हिस्ट्रीशीट खोले थाना प्रभारी, अवैध शराब पर कार्यवाही और बढ़ाये, नये जुआ, सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को भेजें जेल

Mohsin Khan
Last updated: 27 April 2023 11:17
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. बुधवार की शाम पुलिस नियंत्रण कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक लिया गया ।

दंतेवाड़ा जिले में सहादत हुए जवानों को मौन श्रद्धांजलि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार अपराध, मर्ग, शिकायतों एवं पिछले क्राइम मीटिंग में दिए गए एजेंडा पर की गई कार्यवाही की समीक्षा किये । थाना प्रभारियों द्वारा पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत किया गया । इस दौरान लंबित मामलों में उनके द्वारा थाना प्रभारियों को प्रकरण के निकाल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है । एसएसपी सदानंद कुमार ने चिटफंड मामलों के फरार डायरेक्टरों और गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में एडिशनल एसपी संजय महादेवा को साइबर सेल स्टाफ के साथ ज्वांइट टीम बनाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है ।

एसएसपी रायगढ़ ने क्राइम कंट्रोल को लेकर थाना क्षेत्र के आदतन बदमाश जो बार-बार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो रहे हैं ऐसे बदमशों के हिस्ट्री शीट खोलने को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि 3 या 3 से अधिक अपराधों में लिप्त रहे बदमाशों के हिस्ट्रीशीटर खोले जाएं तथा ऐसे माफी बदमाश जो शांतिपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं, वर्तमान में कोई शिकायत नहीं है, उन्हें “अ ” वर्ग से “ब” वर्ग और “स” वर्ग में लाए जाने की कार्यवाही करें । उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को “जिला बदर” किये जाने आपराधिक तत्वों को चिन्हिांकित कर कार्यवाही में प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं ।

उनके द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों को पुन: उनके क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार से कोआर्डिनेशन बनाकर जमीन संबंधी, फसल संबंधी और छोटे-मोटे विवाद असंज्ञेय मामलों का शीघ्र निराकरण कराने कहा गया ।

क्राइम मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब पर की जा रही कार्यवाही को और बढ़ाने तथा नए जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए । उन्होंने क्षेत्र में देह व्यापार जैसी कोई सूचना पर तत्काल विधिवत कार्यवाही के निर्देश राजपत्रित अधिकारियों को दिया गया है तथा “जनचेतना” कार्यक्रमों के तहत साइबर और यातायात जागरूकता के साथ नशा मुक्ति की ओर लोगों को प्रेरित कर उन्हें समुचित परामर्श, सामाजिक सहयोग और उनके काउंसलिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है ।

सड़क दुर्घटना को लेकर गोल्डन ऑवर (हादसे के बाद के पहले एक घंटे का समय) के सही इस्तेमाल और सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति पर उस घटना के लिए किसी भी तरीके से कोई केस नहीं चलाया जाएगा। इस ओर जन जागरूकता लाये जाने के निर्देश दिये । साथ ही सड़क दुर्घटना, आकस्मिक मौत, महिला संबंधी अपराधों में पीड़ितों को दिलाए जाने वाले मुआवजा प्रकरण को जल्द से जल्द न्यायालय प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं ।

क्राइम मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बताये कि अगले महीने पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है, जिस संबंध में आरआई अमरजीत खुंटे और थाना, चौकी प्रभारियों को समुचित तैयारी सुनिश्चित करने कहा गया है । देर रात तक चली क्राईम मीटिंग में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी और थाना, चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

TAGGED:chhattisgarh policepolice raigarhraigarh breaking newsraigarh policeraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article इंडियन कोबरा के साथ फारेस्टन कैट सांप सपेरों से हुए आजाद… जानने के लिए पढ़े पूरी खबर…
Next Article रेल्वे बंगलापारा में धारदार हथियार लहराते मिला युवक, कोतवाली पुलिस पकड़कर लायी थाने, आरोपी पर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

24 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

24 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?