By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > खास खबर > स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
खास खबर

स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग

Upendra Dansena
Last updated: 4 February 2026 11:30
Upendra Dansena 5 Min Read
Share

 

रायगढ़: अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक उत्तरदायित्व इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से सयंत्र के परिधीय तथा रेल परियोजना से जुड़े गाँवों में ग्राम स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए बैट, बॉल, स्टंप, जर्सी सहित संपूर्ण क्रिकेट किट प्रदान की गई। साथ ही, प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए टेंट सामग्री का सहयोग भी दिया गया। इस पहल से पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना और ग्रामीण युवाओं ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री ओमप्रकाश गुप्ता (सरपंच- बड़ेभंडार), श्री संजय मैत्री (सरपंच- बरपाली), श्री ओशराम सिदार (अमलीभौना), श्री अशोक सिदार (सरपंच- छोटे भंडार), श्री योगेश चौहान (युवा नेता), श्री फणीन्द्र सिदार (सरवानी), श्री दिनेश पटेल (सरपंच- गेजामुड़ा) और श्री राम भगत निषाद (सरपंच- काशीचुवा) सहित अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की। सभी जनप्रतिनिधियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल को खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

बड़ेभंडार, सरवानी, अमलीभौना, बरपाली, गेजामुड़ा, कुरमापाली, काशीचुवा सहित कई गाँवों के युवाओं को उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री से स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन में सरलता आई है और युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि इस सहायता से स्थानीय टीमें अब बड़े टूर्नामेंट भी आत्मविश्वास के साथ आयोजित कर पा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक युवा खिलाड़ी इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं।

पुसौर विकासखंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को भी अदाणी फाउंडेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुँचने वाली दोनों टीमों को जर्सी और खेल सामग्री दी गई तथा आयोजन के लिए आवश्यक टेंट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

गर्ल्स कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम- ग्रामीण बेटियों की उभरती शक्ति
अदाणी फाउंडेशन, रायगढ़ द्वारा पिछले तीन वर्षों से संचालित गर्ल्स कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के खेल कौशल को एक नया आयाम दिया है। अब तक 180 से अधिक स्कूली बालिकाएँ इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित की जा चुकी हैं। इन बालिकाओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चक्रधर समारोह महिला कबड्डी टूर्नामेंट में टीम ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 में लगातार विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि 2024-25 में टीम उपविजेता रही। वर्तमान वर्ष में टीम ने घरघोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए जशपुर को फाइनल में हराकर चैंपियन का खिताब जीता।

कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 33 बालिकाएँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्र की भूमिका सिदार, बीना सिदार और सान्या यादव का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होना पूरे रायगढ़ जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन सफलताओं ने यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में भी उच्च स्तरीय खेल कौशल विकसित करने की पूरी क्षमता है, जिसे उचित मार्गदर्शन और संसाधनों द्वारा और अधिक उभारने की आवश्यकता होती है।

उच्च स्तरीय प्रशिक्षण हेतु स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण
कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिली उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम बड़ेभंडार स्थित हाई स्कूल परिसर में एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। इस कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जहाँ उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कोचों द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है और वे राष्ट्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Next Article Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खास खबरSargujaछत्तीसगढ़

जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार

6 days ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

Raigarh News; अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न, 100 से अधिक वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

2 months ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?