By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते गिरफ्तार हुआ तहसील का चपरासी, 608 नग नशीला टैबलेट जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई
आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने कोट निवासी आशीष पटेल के कब्ज़े से चार किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित
अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि: 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ, बाइल हेल्थ केयर यूनिट्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की महत्वपूर्ण प्रगति
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

Upendra Dansena
Last updated: 11 March 2026 08:00
Upendra Dansena 3 Min Read
Share

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम सूपा में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल मौजूद रहीं। इसके अलावा पांच बीडीसी सदस्य और करीब दस पंचायतों के सरपंचों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

अदाणी फाउंडेशन से सहयोग प्राप्त स्व-सहायता समूहों की पांच सौ से अधिक महिलाओं को सामुदायिक विकास, आजीविका संवर्धन और सामाजिक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उत्थान परियोजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्थान सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

ग्रामीणों ने उत्पादों की प्रदर्शनी में दिखाई रुचि
कार्यक्रम स्थल पर स्व-सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें मशरूम उत्पादन, टेराकोटा उत्पाद, बड़ी-पापड़, हल्दी और अन्य मसाले तथा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में तैयार किए गए वस्त्र शामिल थे। प्रदर्शनी में आए अतिथियों और ग्रामीणों ने इन उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई।

अदाणी फॉउंडेशन के ‘शक्ति संवाद’ की शुरुआत
इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ‘शक्ति संवाद’ नामक नई पहल की शुरुआत की। इसके तहत स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण महिला उद्यमियों को पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझ सकें। साथ ही विभिन्न गांवों की महिलाओं के बीच सीएसआर गतिविधियों और आजीविका से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान कराया जाएगा, जिससे सीखने और नेतृत्व विकास के नए अवसर मिल सकें।

मेहनत के बल पर मिलेगी नई पहचान: हेमलता
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए और अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि हेमलता चौहान ने कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्ष और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हर महिला अपनी क्षमता और मेहनत के बल पर समाज में नई पहचान बना सकती है।

जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। मीरा दास ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में अदाणी पावर के सुरक्षा विभाग ने घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और घर में होने वाली सामान्य दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

5 days ago
छत्तीसगढ़Sarguja

आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने कोट निवासी आशीष पटेल के कब्ज़े से चार किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

2 weeks ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि: 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ, बाइल हेल्थ केयर यूनिट्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की महत्वपूर्ण प्रगति

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?