By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि: 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ, बाइल हेल्थ केयर यूनिट्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की महत्वपूर्ण प्रगति
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 896 नग कैप्सूल जप्त, तीनों आरोपी जेल दाखिल
किसना ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लॉन्च किया एक्सक्लूसिव शोरूम, राज्य में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत की
अदाणी फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम, ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल
Raigarh News; मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 32 मवेशियों को क्रुरतापूर्वक ले जा रहा था ओड़िसा, मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन शंखनाद
Raigarh News; मेयर इन कौंसिल की बैठक में 17 करोड़ से ज्यादा का विकास कार्य स्वीकृत, 20 एजेंडा पर हुई चर्चा, ऑक्सीजोन निर्माण काम हुई स्वीकृत
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि: 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ, बाइल हेल्थ केयर यूनिट्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की महत्वपूर्ण प्रगति
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि: 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ, बाइल हेल्थ केयर यूनिट्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की महत्वपूर्ण प्रगति

Upendra Dansena
Last updated: 24 February 2026 10:49
Upendra Dansena 4 Min Read
Share

रायगढ़ । अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स (MHCU) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। संयंत्र के परिधीय क्षेत्र के 23 गाँवों और रेल लाइन क्षेत्र के 18 गाँवों सहित कुल 41 गाँवों में पहुँचकर MHCU टीम ने 36,525 ग्रामीणों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईं।

ये मोबाइल यूनिट्स अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हेल्पएज इंडिया द्वारा संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक यूनिट में एक MBBS डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक ड्राइवर और एक सोशल प्रोटेक्शन ऑफिसर शामिल हैं, जो निर्धारित रूट प्लान के अनुसार नियमित रूप से शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उपचार एवं परामर्श प्रदान करते हैं।

वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 1,137 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 36,525 लोग लाभान्वित हुए। इनमें 14,705 पुरुष, 16,471 महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में बुजुर्ग मरीज शामिल थे। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जाँच और उपचार की सुविधा के अभाव में MHCU इन समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा साबित हुई है।

MHCU टीम ने वर्षभर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं सेवाएँ प्रदान कीं। इनमें 16,687 बीपी जाँच, 2,412 शुगर टेस्ट तथा 397 हीमोग्लोबिन परीक्षण शामिल हैं। टीम ने 89 घरों में जाकर असमर्थ एवं बुजुर्ग मरीजों को उनके घर पर ही दवाइयाँ और उपचार उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त, 162 स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों के माध्यम से 3,361 ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श दिया गया।

अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी। वर्षभर में चार स्कूल हेल्थ कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 316 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई। इन शिविरों से विशेष रूप से एनीमिया, त्वचा रोग और पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान में सहायता मिली।

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स का सर्वाधिक लाभ बुजुर्ग मरीजों को मिला, जिन्हें नियमित बीपी और शुगर मॉनिटरिंग, जोड़ों के दर्द का उपचार तथा दवाइयाँ आसानी से उनके गाँव में ही उपलब्ध हो सकीं। ग्राम छोटे भंडार के अशोक सिदार ने बताया कि एम्बुलेंस टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ और दवाइयाँ मिलने से उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है तथा गाँव में आयोजित जागरूकता सत्रों से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति समझ भी बढ़ी है।

इसी प्रकार, ग्राम गेजमुड़ा के प्रेम शंकर पटेल ने कहा कि पहले उन्हें बीपी और शुगर की जाँच के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे, लेकिन MHCU के आने से यह सुविधा अब गाँव में ही निःशुल्क उपलब्ध हो रही है।

अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है और MHCU टीम के सतत प्रयासों ने हजारों ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। फाउंडेशन ने आगे और अधिक गाँवों को इन सेवाओं से जोड़ने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह MHCU परियोजना आज ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार का एक प्रभावी और विश्वसनीय मॉडल बन चुकी है। इस पहल ने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दूरस्थ बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को सुदृढ़ किया है, जिससे ग्रामीण समुदायों में स्वास्थ्य परिणामों में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 896 नग कैप्सूल जप्त, तीनों आरोपी जेल दाखिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़रायगढ़

किसना ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लॉन्च किया एक्सक्लूसिव शोरूम, राज्य में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत की

6 days ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम, ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल

1 week ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 32 मवेशियों को क्रुरतापूर्वक ले जा रहा था ओड़िसा, मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन शंखनाद

2 weeks ago
रायगढ़

Raigarh News; मेयर इन कौंसिल की बैठक में 17 करोड़ से ज्यादा का विकास कार्य स्वीकृत, 20 एजेंडा पर हुई चर्चा, ऑक्सीजोन निर्माण काम हुई स्वीकृत

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?