By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते गिरफ्तार हुआ तहसील का चपरासी, 608 नग नशीला टैबलेट जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई
आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने कोट निवासी आशीष पटेल के कब्ज़े से चार किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Upendra Dansena
Last updated: 14 March 2026 13:02
Upendra Dansena 3 Min Read
Share

बजरमुड़ा । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से बजरमुड़ा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तमनार क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेलकूद प्रतियोगिताओं और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिकल चेयर, मटकी फोड़ और फुगड़ी जैसी प्रतियोगिताओं से हुई। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कुंजेमुरा की श्रीमती बिलासिनी राठिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बांजीरखोल की श्रीमती गुरुवारी भगत द्वितीय तथा मिलूपारा की श्रीमती लक्ष्मीन बरेठ तृतीय स्थान पर रहीं। सराईटोला की श्रीमती कीर्ति राठिया चतुर्थ और सीतापुर की श्रीमती कुसुम जाहिरे पाँचवें स्थान पर रहीं।

वहीं, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सराईटोला की श्रीमती इंदु राठिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। मिलूपारा की श्रीमती कविता चंद्रा द्वितीय, गारे की श्रीमती जमुना डनसेना तृतीय, रोडोपाली की श्रीमती कांति यादव चतुर्थ तथा मड़वाडुमर की श्रीमती श्यामा बाई पाँचवें स्थान पर रहीं। फुगड़ी प्रतियोगिता में कुंजेमुरा की श्रीमती बिलासिनी राठिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिलूपारा की श्रीमती संतोषी सिदार द्वितीय, हिंझर की श्रीमती शकुंतला तृतीय, सराईटोला की श्रीमती कीर्ति राठिया चतुर्थ तथा पाता की श्रीमती उसिला चौहान पाँचवें स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं ने महिलाओं में उत्साह के साथ-साथ आपसी सहयोग और मित्रता की भावना को भी मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान सुआ नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पाँच टीमों ने भाग लिया। स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सभी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक और संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती नंदनी मनोज राय ने की। इस अवसर पर श्रीमती संतोषी गणेश राठिया, श्रीमती गंगा बंशीधर चौधरी, श्रीमती अमेरिका महेतर राठिया, श्रीमती उमावती संतोष बहेरा, श्रीमती सुशिला तानसिंग पटेल, श्रीमती नानकुंवर यादलाल नायक, श्रीमती उत्तरा कुंवर अरुण राय और श्रीमती गणेशी वेदराम राठिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, कला और खेल सहित हर क्षेत्र में प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन संघर्षों और त्यागों को याद करने का अवसर भी है, जिनकी बदौलत महिलाओं ने समाज में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आयोजकों ने बताया कि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

2 days ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

3 days ago
छत्तीसगढ़Sarguja

आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने कोट निवासी आशीष पटेल के कब्ज़े से चार किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?