By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: कलेक्टर ने सुबह लगाई चौपाल, दिन भर किया फील्ड निरीक्षण, शाम में ली अधिकारियों की बैठक, रात भी धरमजयगढ़ में ही बिताई, सुबह फिर से निकले फील्ड में, धरमजयगढ़ विकास खण्ड के सुदूर वनांचल में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा का सघन दौरा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > कलेक्टर ने सुबह लगाई चौपाल, दिन भर किया फील्ड निरीक्षण, शाम में ली अधिकारियों की बैठक, रात भी धरमजयगढ़ में ही बिताई, सुबह फिर से निकले फील्ड में, धरमजयगढ़ विकास खण्ड के सुदूर वनांचल में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा का सघन दौरा
रायगढ़

कलेक्टर ने सुबह लगाई चौपाल, दिन भर किया फील्ड निरीक्षण, शाम में ली अधिकारियों की बैठक, रात भी धरमजयगढ़ में ही बिताई, सुबह फिर से निकले फील्ड में, धरमजयगढ़ विकास खण्ड के सुदूर वनांचल में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा का सघन दौरा

Mohsin Khan
Last updated: 27 April 2023 14:42
Mohsin Khan 9 Min Read
Share

 

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा लगातार जिले में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए समीक्षा बैठकें लेने के साथ ही फील्ड का निरीक्षण करते हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सिन्हा जिले के दूरस्थ विकासखंड धरमजयगढ़ में जिले के अंतिम छोर तक सुदूर वनांचल क्षेत्रों का पूरे दिन सघन दौरा किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत भी साथ रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने धरमजयगढ़ में सुबह जनचौपाल लगा लोगों से मुलाकात की। अस्पताल, स्कूल, छात्रावास जैसी संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो नदियों के संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करने पहाड़ी इलाकों का भी निरीक्षण किया। देर शाम विकासखंड मुख्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और रात भी धरमजयगढ़ में ही बिताई। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। सुबह फिर से कलेक्टर श्री सिन्हा फील्ड निरीक्षण में निकले। दूसरे दिन कलेक्टर श्री सिन्हा ने लिखा माड़ा पहुंचे साथ ही बरतापाली में बन रहे रीपा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रीपा में सभी गतिविधियां शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृष्णकुंज का भी मुआयना किया।
*15 मई तक शुरू करें हमर लैब*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत बने भवन का निरीक्षण किया। इस भवन में गंभीर महिलाओं सुरक्षित प्रसव के लिए डिलीवरी डेट से 10 इन पहले से प्रसव के बाद 10 दिनों तक रखा जाता है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने केन्द्र में व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। उन्होंने महिलाओं की सुविधा के लिए एक भवन से अटैच्ड अतिरिक्त शौचालय तथा पैंट्री बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके साथ अस्पताल में बने हमर लैब का भी निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि लैब का काम लगभग पूरा हो चूका है, कलेक्टर श्री सिन्हा ने अगले 15 मई तक लैब शुरू करने के निर्देश दिए। जिससे आमजन को इसका फायदा मिल सके।

*छात्रा ने फर्राटे से सुनाया पहाड़ा तो कलेक्टर ने दी शाबासी और भेंट किया अपना पेन*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने खम्हार के मॉडल स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कक्षा छठवीं के बच्चियों से मुलाकात की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बच्चियों से जब पहाड़ा पूछा तो अंजलि भारद्वाज और मधु भारद्वाज ने फर्राटे से पहाड़ा सुना दिया। जिस पर कलेक्टर ने उन्हें शाबाशी देते हुए अपना पेन उन्हें भेंट किया और आगे अच्छे से पढ़ाई करने के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री सिन्हा स्कूल में अध्यापन कार्य की जानकारी ली।
*यूथ सेंटर मेें बच्चों का बढ़ाया हौसला, सुविधाएं बढ़ाने अधिकारियों को किया निर्देशित*
कलेक्टर श्री सिन्हा धरमजयगढ़ के यूथ सेंटर के निरीक्षण में भी पहुंचे। यहां स्पोकन इंग्लिश की क्लासेस चल रही थी। कलेक्टर ने बच्चों से अंग्रेजी में बात कर उनके पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा। इस बीच उन्होंने बच्चों से कुछ सवाल भी किए जिसका जवाब देने वाले बच्चों को उन्होंने शाबासी दी। यूथ सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों से भी उन्होंने मुलाकात की। सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें व मासिक मैग्जीन नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।

 

*कलेक्टर ने महिलाओं से कहा वनांचल में जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से आपका काम प्रशंसनीय*
खम्हार में महिला समूहों द्वारा सेनेटरी नेपकिन यूनिट चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समूह से उनके कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उनके समूह में 12 महिलाएं हैं। उन्होंने अब तक 2.5 लाख की पूंजी जोड़ ली है। स्थानीय स्तर पर बिक्री के साथ ही सी मार्ट में भी प्रोडक्ट जा रहा है। बिलासपुर सी-मार्ट से भी ऑर्डर मिला है। कलेक्टर ने महिला समूह के काम की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज आपका काम अत्यंत प्रशंसनीय है। आप धरमजयगढ़ जैसे वनांचल क्षेत्र में माहवारी स्वच्छता के लिए न सिर्फ जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं बल्कि उन्हें इसके लिए नैपकिन भी उपलब्ध करवा रही हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टी से आपका कार्य प्रशंसनीय है।
*छात्रावास में बच्चियों की सुविधा और सुरक्षा का रखें खयाल*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान एकलव्य बालिका छात्रावास के निरीक्षण में भी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रावास का भ्रमण कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बच्चियों के कमरों में आलमारी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि छात्रावास में रहने वाली बच्चियों की सुविधा व सुरक्षा का विशेष रूप से खयाल रखें।

 

*जल्द पूरा करें सड़क व पुल का काम*
कलेक्टर श्री सिन्हा धरमजयगढ़ से कापू के निरीक्षण में भी पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे सड़क व पुल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अब तक की प्रगति व शेष कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारिश के पहले सड़क व पुल का काम पूरा करें। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो।
*पहाड़ी इलाकों में नरवा संवर्धन का भी देखा काम, लक्ष्मीपुर में प्रोजेक्ट तैयार करने सिंचाई विभाग को दिए निर्देश*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान पहाड़ी इलाकों में भी पहुंचे। उन्होंने पखनाकोट में नरवा संवर्धन के तहत बने स्टापडेम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बकालों मेें कोरजा नाला में शुरू होने वाले कार्यों के बारे में मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। यहां नरवा संवर्धन के तहत विभिन्न प्रकार की संरचनाएं बनायी जाएगी, जिससे नाले का पानी व्यर्थ बहने से बचे तथा स्थानीय किसानों को इसका लाभ मिले। कलेक्टर श्री सिन्हा ने लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों से भी मुलाकात की। यहां ग्रामीणों ने गांव के लिए आवश्यक सुविधाओं के बारे में बात की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। इसी के साथ ही उन्होंने यहां नरवा ट्रीटमेंट के लिए भी प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारी को दिए।

 

*कापू में पोषण पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण, बच्चों को दिए उपहार*
कलेक्टर श्री सिन्हा प्रवास के दौरान कापू के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान केन्द्र के इंचार्ज से भर्ती बच्चों तथा उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि व्यवस्था ऐसी रखें कि सभी बेड नियमित रूप से भरे हो तथा कुपोषित बच्चों को इस केन्द्र का पूरा लाभ मिले। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपहार भी भेंट किए।
*दूर-दराज के लोगों की समस्याओं को लेकर सजग रहे अधिकारी-कर्मचारी, प्राथमिकता से करें निराकरण*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने दिनभर के दौरे के बाद देर शाम जनपद सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने मुख्यालय में ही रहें तथा शासन के योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धरमजयगढ़ जिले का दूरस्थ विकासखण्ड है। यहां दूर-दराज में रहने वाले लोगों के समस्याओं के प्रति विशेष रूप से सजग व संवेदनशील रहे तथा उनका प्राथमिकता से निराकरण करें। जिससे उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े।

TAGGED:Pro raigarhraigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फसल को मवेशियों से बचाने पिता-पुत्र खेत पर बिछाये थे करंट, करंट की चपेट में आकर नाबालिक की मौत, गैर इरादतन हत्या के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
Next Article किडनी की बीमारी से ग्रसित युवक को विधायक प्रकाश नायक की पहल पर मिली 1 लाख रुपए की सहायता राशि, पीड़ित युवक व उसके परिजनों ने विधायक का जताया आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?