By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने प्रशासन व पुलिस का समन्वय महत्वपूर्ण-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिले में कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर व एसपी ने संयुक्त रूप से ली बैठक
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने प्रशासन व पुलिस का समन्वय महत्वपूर्ण-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिले में कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर व एसपी ने संयुक्त रूप से ली बैठक
रायगढ़

कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने प्रशासन व पुलिस का समन्वय महत्वपूर्ण-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिले में कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर व एसपी ने संयुक्त रूप से ली बैठक

Mohsin Khan
Last updated: 28 April 2023 17:48
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. जिले में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाये रखने को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी बैठक में अपने विभाग के अधिकारियों के साथ शामिल हुए। बैठक के दौरान जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर अधिकारियों ने गहन मंथन किया और आगे की कार्ययोजना तैयार की।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रशासन और पुलिस के अपने-अपने अधिकार व अपने कार्यक्षेत्र है और सभी का एकमात्र लक्ष्य लोगों की सुविधा व उनकी सुरक्षा है। कई बार विषम परिस्थितियां निर्मित होती है, जिनसे निपटने तथा ऐसी घटनाओं के पुनरावृत्ति से बचने के लिए विभागों का आपसी समन्वय सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में सभी अधिकारियों को आपस में बेहतर तालमेल रखते हुए फील्ड पर काम करने की आवश्यकता है, जिससे जिले में कानून एवं व्यवस्था बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि रायगढ़ बड़ा व विविधताओं से भरा जिला है। एक ओर यहां शहरी इलाकों की चुनौतियां तो दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के मामले आते है। जिन्हें अधिकारी आपसी सामंजस्य से शांतिपूर्वक हल कर सकते है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र के बारे में सारी महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारियां रखने तथा उसे आपस में नियमित रूप से साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी एक जगह पर तैनात अधिकारियों के बीच निरंतर संवाद होना चाहिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आगे कहा कि पीडि़त लोगों के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखते हुए उनके मदद की हर संभव कोशिश करें। उन्होंने महिला सुरक्षा के प्रति भी विशेष रूप से कार्य करने के लिए कहा। बालिका छात्रावासों की सुरक्षा पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का काम घटना के बाद तफ्तीश की तो है ही लेकिन घटना को रोकना उससे ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य है, इसके लिए जरूरी है कि अपना सूचना तंत्र मजबूत रखें और हमेशा अलर्ट रहे। जिससे किसी अप्रिय स्थिति से पहले ही उसे रोका जा सके। उन्होंने क्षेत्र में आदतन अपराधियों की पहचान कर उन पर नजर रखने तथा शिकायत पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, आईपीएस उदित पुष्कर, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय सहित, सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार व टीआई शामिल हुए।

TAGGED:police raigarhraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article केलो है तो कल है’ का संकल्प सिद्ध करने जिला स्तरीय अभियान का आगाज, तमनार के कसडोल में विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार व कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने की अभियान की शुरूआत
Next Article छत्तीसगढ़ में बढ़ा टारगेट किलिंग और नक्सली आतंक, प्रदेशवासियों को सुरक्षा देने में नाकाम कांग्रेस सरकार- शक्ति अग्रवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?