By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अंतरण की शुरुआत की, आज पूरे प्रदेश में 66 हजार 265 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरित की गयी, रायगढ़ जिले में 1468 हितग्राहियों को जारी की गयी राशि
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अंतरण की शुरुआत की, आज पूरे प्रदेश में 66 हजार 265 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरित की गयी, रायगढ़ जिले में 1468 हितग्राहियों को जारी की गयी राशि
रायगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अंतरण की शुरुआत की, आज पूरे प्रदेश में 66 हजार 265 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरित की गयी, रायगढ़ जिले में 1468 हितग्राहियों को जारी की गयी राशि

Mohsin Khan
Last updated: 30 April 2023 12:23
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से बेरोजगारी भत्ते के राशि अंतरण की शुरुआत की। आज प्रदेश के लगभग 66 हजार 265 हितग्राहियों को राशि अंतरण किया गया। इसमें रायगढ़ जिले से भी 1 हजार 468 युवा शामिल हैं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 24 मार्च को बजट पारित हुआ और 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया। 67 हजार लोगों को आज राशि अंतरित कर दी है। आज सभी से चर्चा भी की। सबने कहा कि आगे की पढ़ाई में इससे मदद मिलेगी। आप लोग अपने सपनों को पूरा करेंगे। छोटी-छोटी राशि आप स्वयं खर्च कर अपनी तैयारी कर पाएं तो आपको राहत मिलेगी। यह शासन की ओर से आपको छोटा सा सहयोग है। आपको इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना है। डीबीटी से आपको राशि जाएगी। एक महीने में हमने 16 करोड़ रुपये की राशि अंतरित कर दी है। पहले इसके पात्रता नियम काफी कठिन थे, अब यह सरल हैं। ढ़ाई लाख रुपये तक के आय वाले इसके पात्र हैं। मैं आज इस राशि का वितरण कर रहा हूं लेकिन सच्ची खुशी तब होगी जब आपको रोजगार मिलेगा। इसके लिए भी 6 महीने की कार्ययोजना बनाई है। आपके प्रशिक्षण के लिए भी पूरी व्यवस्था है। भर्तियों की हमारी तैयारी पूरी है। आप सभी के सपने साकार हों। यह कामना करता हूँ। एक महीने के भीतर इतना बड़ा काम करना बहुत कठिन था। रिकॉर्ड समय में काम कैसे हो सकता है। यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। मैं इससे जुड़े उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ। यह बड़ा टास्क था जो पूरा हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर रायगढ़ से जुड़ी ईश्वरी साहू ने कहा कि मैं पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही हूं। मम्मी सिलाई करती हैं। पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। वेतन काफी कम है। मुझे आगे की पढ़ाई के लिए काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बेरोजगारी भत्ते की पात्रता को काफी शिथिल किया, इससे बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिला है।
रायगढ़ से जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा सहित जिले के युवा हितग्राही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। आज के कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के 1 हजार 468 युवाओं को राशि अंतरित की गयी।

जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने इस मौके पर सभी युवा साथियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि का सदुपयोग करें। इसे अपने आगे की पढ़ाई व परीक्षा की तैयारी में लगाएं जिससे आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसका भी पूरा लाभ लें। ताकि भविष्य में आप उन स्किल से जुड़ा काम कर सकें या खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि रायगढ़ में स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। पिछले दिनों रोजगार मेला भी लगाया गया था। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग और कोचिंग कोर्सेज भी जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नीट और जेईई को कोचिंग के साथ फाइनेंशियल लिट्रेसी के लिए कोचिंग शुरू होने का रहा है। इसके साथ ही उद्योगों में अप्रेंटिशिप प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है। जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को उद्योगों में एक्सपोजर मिले। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ‘रायगढ़ रोजगार मितान’ पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसमें स्थानीय वेकेंसी प्रदर्शित की जाएंगी। उन्होंने सभी युवाओं को पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के लिए कहा जिससे उन्हें समय-समय पर जानकारी मिलती रहे। सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग के लिए जो पहल जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है उसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर शिव कंवर, सीईओ जनपद पंचायत रायगढ़ रूपेंद्र पटेल, सीईओ जनपद पंचायत पुसौर महेश पटेल, जिला रोजगार अधिकारी रामजीत राम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व जिले के विभिन्न स्थानों से आए युवा हितग्राही शामिल हुए।

TAGGED:chhattisgarh latest newschhattisgarh newsPro raigarhraigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खाना बनाने में हुई देरी तो नाराज पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर किया हत्या, आरोपी गिरफ्तार, तमनार के ग्राम करमागढ़ की घटना, तमनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
Next Article संसदीय सचिव चंद्र राय ने 300 कार्यकर्ताओं के साथ मां चंद्रहासिनी माता के दर्शन किए, सारंगढ़ विश्राम गृह में कांग्रेस के नेताओं से की भेंट मुलाकात चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

23 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

23 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?