By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अवैध फ्लाईएश डंपिंग, परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > अवैध फ्लाईएश डंपिंग, परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
रायगढ़

अवैध फ्लाईएश डंपिंग, परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Mohsin Khan
Last updated: 2 May 2023 14:27
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. फ्लाईएश वाहनों के द्वारा अवैध डंपिंग व परिवहन के कारण जन सामान्य को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यह अच्छी बात नही है कि वाहन सड़को में बिना तिरपाल के चल रहे है, ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्यवाही करें। उक्त बातें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कही। उन्होंने परिवहन, माइनिंग एवं पर्यावरण विभाग को संयुक्त टीम बना कर ऐसे वाहनों पर नियमित रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिन्हा ने परिवहन के दौरान नियम का पालन नही करनें वाले वाहनों का फोटोग्राफ एवं शिकायत मैसेज भेजने के लिए पर्यावरण अधिकारी को व्हाट्सअप नंबर जारी करनें के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर पर्यावरण अधिकारी द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग, परिवहन के संबंध में जानकारी व शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7987033406 जारी किया गया है। जिसमें मैसेज एवं फोटो भेजने पर उक्त वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को तमनार क्षेत्र में अभियान के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले के स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों के मरम्मत कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आरईएस के अधिकारी को कहा कि जिन स्कूलों के टेंडर शेष है अतिशीघ्र पूर्ण करा कर कार्य प्रारंभ करें, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र की स्थिति में कार्य पूर्ण हो सके। इस दौरान उन्होंने डीईओं को निर्देशित किया कि जिले के कोई भी स्कूल एकल शिक्षकीय न हो इसका विशेष ध्यान रखे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो। इसी तरह उन्होंने आयुक्त आदिम जाति को हॉस्टल मरम्मत व निर्माण कार्यो को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले में होने वाले वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण के लिए तैयारिया पूर्ण रखे। उन्होंने रेशम, उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को वृक्षारोपण हेतु चिन्हांकित स्थानों में पानी, फेंसिग जैसे विभिन्न व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग से केसीसी प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि विस्तृत कार्ययोजना बना कर केसीसी बनाने का कार्य करें, जिससे किसानों को लाभ मिल सके।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने हमर लैब एवं एनआरसी की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तमनार एवं घरघोड़ा में शीघ्र एनआरसी प्रारंभ करने एवं निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हमर लैब का संचालन प्रारंभ करने सीएमएचओ को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिससे जनसामान्य आयुष्मान कार्ड का लाभ प्राप्त कर सके। कलेक्टर श्री सिन्हा ने चिटफंड के आवेदनों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया की सभी आवेदन की छटनी कर कंपनीवार केस बनाए। उन्होंने निगम के कार्यो की समीक्षा करते हुए सड़क निर्माण की प्रगति की जानकारी ली, उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं नाली सफाई के कार्यो को समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे बारिश के दिनों में होने वाले जल जमाव की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने मेडिकल कॉलेज तक बस संचालन की जानकारी ली, विभागीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि बस के आने के बाद संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जल स्रोतों पर हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही हेतु राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने राष्ट्रीय जल मिशन अन्तर्गत जल संरक्षण हेतु जागरूक करने ग्राम पंचायत स्तर पर जल शपथ करवाने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए। उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब का सम्मेलन करवाया जाए। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबधी कार्यों को विभागीय प्रमुखों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हाटी में होने वाले आगामी समाधान शिविर के लिए विभागों को व्यापक तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे जनसामान्य को शिविर का लाभ मिल सके। इसी प्रकार उन्होंने लाइवलीहुड, अमृत सरोवर,रीपा संचालन एवं सी.मार्ट की भी समीक्षा करते हुए कार्यों को बेहतर करने के निर्देश दिए।

TAGGED:Pro raigarhraigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अंबेडकर आवास के पहले मंजिल की बाउंड्री भरभरा कर गिरी, एक बालक को आया चोट, जर्जर हो चुका अंबेडकर आवास में कभी भी हो सकती है बड़ी घटना
Next Article डीजे एंकर-कम-यूट्यूबर ने अपनी आवाज को बनाया ठगी का हथियार, रायगढ़ की महिला से किया 13.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?