By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: तमनार के विकास के लिए प्रतिबद्ध अदाणी फाउंडेशन, 2022-23 में करोड़ों रुपये के विकसकार्यों की आधारशिला रखी गई
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > तमनार के विकास के लिए प्रतिबद्ध अदाणी फाउंडेशन, 2022-23 में करोड़ों रुपये के विकसकार्यों की आधारशिला रखी गई
रायगढ़

तमनार के विकास के लिए प्रतिबद्ध अदाणी फाउंडेशन, 2022-23 में करोड़ों रुपये के विकसकार्यों की आधारशिला रखी गई

Mohsin Khan
Last updated: 8 May 2023 13:22
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. किसी भी क्षेत्र के विकास और आत्मनिर्भरता की आधारशिला वहां की शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और खासकर अधोसंरचना विकास में निहित है। अदाणी फाउंडेशन ने इस सामाजिक पूंजी के निर्माण में अपनी प्रतिबद्धता को सामुदायिक भागीदारी के तहत सुनिश्चित किया है, और इसी का प्रभाव है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्‍न विकासखंड अब आत्‍मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर होते दिख रहे हैं। फाउंडेशन द्वारा चलायी जाने वाली योजना का ही प्रभाव है कि रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड में स्थित गारे पलमा – 3 तथा गारे पलमा – 2 परियोजना के अंतर्गत आने वाले 19 गांव अब एक प्रगतिशील समाज का हिस्सा बन गए हैं।

उल्लेखनिय है कि अदाणी फाउंडेशन के सामाजिक विकास मॉडल के तहत वर्ष 2022-23 के दौरान मिलुपारा, ढोलनरा, रोडोपाली, खमरिया इत्यादि ग्रामों में कई विकास कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और अब कुछ ही दिनों के अंतराल में इनका फल भी मिलने लगा है।

पानी की किल्लत दूर करने तालाबों का कराया गहरीकरण

मिलूपारा व डोलेसरा में ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में तालाबों के सूख जाने के कारण रोजमर्रा के निस्तारिकरण के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता था। दोनों पंचायतों व ग्रामीणों द्वारा तालाबों के गहरीकरण की मांग को अदाणी फाउंडेशन ने संज्ञान में लेकर ग्राम मिलुपारा के अमरचुआ और ग्राम डोलसरा के पुरैनमुडा सहित दो तालाबों का गहरीकरण कराया। वहीं क्षेत्र में पेयजल के लिए मिलुपारा व खम्हरिया में दो नए सबमर्सिबल पंप स्थापित किए गए। जबकि रोडोपाली गांव के स्कूली बच्चों और दीपापारा में रहने वाले लोगों के लिए पानी की सुविधा नहीं होने के कारण गर्मी आते ही पीने के पानी की समस्या बढ़ जाती थी। इसको देखते हुए स्कूल परिसर में अदाणी फाउंडेशन द्वारा दो नए बोरवेल ड्रिलिंग और सबमर्सिबल पंप को लगाया गया। साथ ही स्कूल की पानी टंकी का जीर्णोद्धार एवं दीपापारा स्थित पंचायत भवन के पास स्थित खराब बोरवेल की मरम्मत तथा पानी की टंकी को भी दुरुस्त किया।

आंगनबाड़ी व स्कूलों की जर्जर छतों और सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवनों का कराया नवनिर्माण

ग्राम रोदोपाली के सरपंच मुहल्ले में स्थित आंगनबाड़ी व स्कूल की छत जर्जर होने से बच्चों व शिक्षकों को चोट लगने का खतरा बना रहता था। इसके मद्देनजर सरपंच व शिक्षकों के आग्रह पर अदाणी फाउंडेशन ने दोनों भवनों में नई छतों तथा परिसर के चारों ओर एक आंगन का निर्माण कराया। साथ ही साथ ग्राम पंचायत परिसर में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। सामुदायिक भवन के निर्माण से खम्हरिया में विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित करने में ग्रामीणों को होने वाली परेशानीयों से अब निजात मिल चुकी है।

बरसात में सुगम आवागमन के लिए बनवायी पक्की सड़कें

कुंजेमुरा, डोलेसरा और मिलूपारा में मुख्य सड़क कच्ची होने के कारण हर साल बरसात के मौसम में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। गांव के प्रमुख नागरिकों व पंचायतों के अनुरोध पर अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम डोलेसरा में 650 मीटर, कुंजेमुरा में 200 मीटर और मिलूपारा में 180 मीटर सहित बीते वित्त वर्ष में कुल 1030 मीटर लम्बी सीसी सड़क का निर्माण कराया। इससे इन गावों में अब बरसात में भी आवागमन सुलभ हो गया है।

सोलर लाइटों से रोशन किए गांव की सड़कें

रात के समय ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर अत्यधिक अंधेरा होने के कारण ग्रामवासियों को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अदाणी फाउन्डेशन द्वारा ग्राम सराईटोला एवं रोडोपली में 20 सोलर लाइटें लगाई गयी। इससे ग्रामीण अब रात में भी आना जाना कर रहे हैं।

देवस्थलों की सुरक्षा हेतु कराया फेंसिंग कार्य

रोडोपली देवस्थल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए समस्त ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत के अनुरोध पर अदाणी फाउंडेशन ने चैन लिंक फेंसिंग एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये। अब भक्त बिना भय के गांव के देवालय में अराधना करते हैं।

खेलकूद के लिए मैदान कराये तैयार

सरिटोला, पाटा, करवाही एवं कुंजेमुरा में खेल के मैदानों के खुरदुरे होने के कारण युवाओं को खेलने में कठिनाई हो रही थी इस समस्या को देखते हुए इन चारों ग्रामों में खेल के मैदान का निर्माण एवं समतलीकरण के कार्य कराये गए। इस तरह इन ग्रामों के युवाओं को अब उनकी खेलकूद की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलने लगी है।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article औरदा में आयोजित अष्टप्रहरी श्रीराम नामयज्ञ में शामिल हुए भाजपा नेता विकास केडिया
Next Article आतंकवाद का नया रूप देखने को मिल रहा है, ‘द केरल स्टोरी’- शक्ति अग्रवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

11 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

11 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?