By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: 15 जून तक जिले में अभियान चला सीमांकन प्रकरणों का करें निराकरण- कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > 15 जून तक जिले में अभियान चला सीमांकन प्रकरणों का करें निराकरण- कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा
रायगढ़

15 जून तक जिले में अभियान चला सीमांकन प्रकरणों का करें निराकरण- कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा

Mohsin Khan
Last updated: 9 May 2023 13:32
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सृजन सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि अगले 15 जून तक पूरे जिले में अभियान चला कर सीमांकन के लंबित आवेदनों का निराकरण करें। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 13 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत में भी राजस्व मामलों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने कलेक्टर जनचौपाल के आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन पर त्वरित रूप से कार्यवाही होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा कि 5 जून से वृक्षारोपण की शुरुआत होनी है। उसके पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के दौरान पौधों को लगाने के साथ उसके सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। ताकि पौधे लंबे समय तक जीवित रहे। इसके लिए फेंसिंग इत्यादि की भी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश उन्होंने दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक के दौरान छात्रावास संचालन के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से बालिका छात्रावासों के साथ सभी हॉस्टल छात्रावासों के मासिक निरीक्षण के लिए नोडल अफसर शीघ्र नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिका छात्रावासों के लिए महिला अधिकारियों को नोडल बनाएं। जिससे वे नियमित रूप से हॉस्टल का निरीक्षण कर वहां बालिकाओं से मिलें और व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रावासों में पढ़ाई को बेहतर करने के लिए रणनीति तैयार करें। जिससे आगामी सत्र की शुरुआत से ही उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पोषण पुनर्वास केंद्रों के संचालन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्रों में नियमित रूप से बच्चे आने चाहिए। कुपोषण से लडऩे के लिए तैयार की गयी इस व्यवस्था का पूरा लाभ बच्चों को मिलना चाहिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायतअबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़  अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बेरोजगारी भत्ता पा रहे हितग्राहियों के कौशल विकास प्रशिक्षण की करें शुरुआत
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिला रोजगार अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हितग्राहियों के कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग और ट्रेनिंग शुरू करें।

स्कूलों के निर्माण की नियमित समीक्षा करें एसडीएम
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में जिले के स्कूलों में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्य के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने ईई आरईएस से कहा कि लंबित सभी टेंडर तत्काल जारी कर काम शुरू कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिससे काम गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा हो।
तालाबों का गहरीकरण जल्द पूरा कराएं
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले के चिन्हांकित तालाबों के चल रहे गहरीकरण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और गहरीकरण का कार्य जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए।
मतदान दलों के लिए कर्मचारियों की सॉफ्टवेयर में एंट्री करे पूर्ण
बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने आगामी निर्वाचन के संबंध में चल रही प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने मतदान दल के लिए सभी विभाग के कर्मचारियों की जानकारी सॉफ्टवेयर में अपडेट करने का काम निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
राजीव युवा मितान क्लब के लिए तैयार करें इवेंट कैलेंडर
कलेक्टर श्री सिन्हा ने राजीव युवा मितान क्लब के संचालन की भी बैठक में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन के विभिन्न योजनाओं से जुड़े आयोजन और गतिविधियों में क्लब के सदस्यों को जोड़े। उनके लिए इवेंट कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी उन्होंने सहायक संचालक खेल को दिए। जिससे पंचायत स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन की अग्रिम रूपरेखा तैयार हो सके और क्लब के सदस्य इसमें भागीदार बने।

TAGGED:raigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आतंकवाद का नया रूप देखने को मिल रहा है, ‘द केरल स्टोरी’- शक्ति अग्रवाल
Next Article पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, मटकी भी फोड़े और कहा समस्या दूर नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

8 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?