By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: रायगढ़ जिला की बेटियों ने प्रदेश में जिला का मान बढ़ाया , बारहवीं दसवी बोर्ड की प्रवीण्य सूची में स्थान पाकर क्षेत्र ही नही बल्कि जिला का नाम रौशन किया – आशीष जायसवाल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > रायगढ़ जिला की बेटियों ने प्रदेश में जिला का मान बढ़ाया , बारहवीं दसवी बोर्ड की प्रवीण्य सूची में स्थान पाकर क्षेत्र ही नही बल्कि जिला का नाम रौशन किया – आशीष जायसवाल
रायगढ़

रायगढ़ जिला की बेटियों ने प्रदेश में जिला का मान बढ़ाया , बारहवीं दसवी बोर्ड की प्रवीण्य सूची में स्थान पाकर क्षेत्र ही नही बल्कि जिला का नाम रौशन किया – आशीष जायसवाल

Mohsin Khan
Last updated: 10 May 2023 13:16
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. दसवी और बारहवीं छग बोर्ड का परिणाम घोषित हो गया है , हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रायगढ़ जिला ने बेहतर शिक्षा में स्थान प्राप्त किया है रायगढ़ जिला की बेटियों ने पूरे प्रदेश में टॉप करते हुए जिला का नाम रौशन किया है रायगढ़ अंचल की बेटियां, जिन्होंने अपनी अथक परिश्रम , लगन और प्रतिभा के बूते प्रवीण्य सूची में अग्रणी स्थान हासिल करने की गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है।

इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि को लेकर रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुसौर ब्लॉक की बेटी विधि भोसले के निवास स्थान पहुंचकर प्रदेश में टॉप स्थान प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी है। आशीष जायसवाल के साथ कांग्रेस नेता मनीष देवांगन, जनपद सदस्य भुवनेश्वर साहू,कांग्रेस नेता उमेश जेना नितेश भी मौजूद रहे,आशीष ने कहा कि रायगढ़ जिला पीछले कुछ वर्षो से शिक्षा को लेकर मजबूत हुआ है होनहार विद्यार्थी अपने माता पिता के साथ- साथ अपने जिला का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने गौरवान्वित करने वाली होनहार छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों पर पूरे रायगढ़ को नाज़ है और आपकी शानदार कामयाबी की वजह से पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रायगढ़ का मान सम्मान बढ़ा है।
यूवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बारहवीं की प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान हासिल करने वाली पुसौर ब्लॉक की बेटी विधि भौसले पिता श्री वासुदेव भौंसले, अभिनव विद्या मंदिर से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ,उपहार भेटकर मिठाई खिला कर बधाई दिया। वहीं सामूहिक रूप से प्रवीण्य सूची में नवम स्थान पर आने वाली कु.रानी महाना पिता मुकेश महाना व कुडेकेला की दीपिका पटेल पिता सन्तोष पटेल को विशेष बधाई देते हुए कहा कि आपने अपनी स्वर्णिम उपलब्धि से शिक्षा के क्षेत्र में रायगढ़ का नाम पूरे छग में स्थापित किया है और मुझे विश्वास है कि आगे भविष्य में भी आप इस स्वर्णिम सफलता को जारी रखते हुए एक बेहतरीन कैरियर में स्वयं को उच्च स्थान पर काबिज करते हुए रायगढ़ के भावी पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगी।
वहीं दसवी बोर्ड के रिजल्ट में प्रवीण्य सूची पर क्रमश चौथे, सातवें और आठवें स्थान पर आने वाली अदिति भगत जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल , श्रद्धांशी अग्रवाल भारत माता पब्लिक स्कूल, सरिया और खुशी पटेल स्वामी आत्मानंद स्कूल को भी उनकी कामयाबी पर बधाई देते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि रायगढ़ की छात्र छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि रायगढ़ जिला की छात्र छात्राए की शिक्षा भी किसी अन्य प्रदेश से कम नहीं है । आशीष जायसवाल ने आगे कहा आपकी यह सफलता आपके परिवार के साथ साथ पूरे रायगढ़ जिला के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। इस दौरान उन्होंने टॉप स्थान प्राप्त करने वाली बेटी के परिजनों को भी बधाई दी है।

TAGGED:raigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ की बेटी ने फिर से रचा इतिहास, 12 वीं में पूरे प्रदेश में किया टॉप, पुसौर की विधि भोसले बनी स्टेट टॉपर, 98.20 प्रतिशत अंक किए हासिल, 10 वीं में अदिति भगत ने मेरिट में बनाया चौथा स्थान
Next Article बोंदा में आयोजित 3 दिवसीय संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा सत्संग मेला में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की लोगो से अपील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

24 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

24 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?