By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: सस्ती दवाई की बिक्री में प्रदेश में अव्वल रायगढ़ नगर निगम, मरीजों और नियमित दवाइयां लेने वालों को हुई दो करोड़ 76 लाख रुपए से ज्यादा की बचत
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > सस्ती दवाई की बिक्री में प्रदेश में अव्वल रायगढ़ नगर निगम, मरीजों और नियमित दवाइयां लेने वालों को हुई दो करोड़ 76 लाख रुपए से ज्यादा की बचत
रायगढ़

सस्ती दवाई की बिक्री में प्रदेश में अव्वल रायगढ़ नगर निगम, मरीजों और नियमित दवाइयां लेने वालों को हुई दो करोड़ 76 लाख रुपए से ज्यादा की बचत

Mohsin Khan
Last updated: 10 May 2023 13:29
Mohsin Khan 7 Min Read
Share

रायगढ़. धनवंतरी सस्ती दवाई दुकान की बिक्री में रायगढ़ नगर निगम प्रदेश में नंबर वन की स्थिति में है, यहां जिले के अर्बन क्षेत्र में चल रहे धनवंतरी सस्ती दवाई दुकानों में हर रोज सैकड़ों मरीज एवं नियमित दवाई लेने वाले पहुंच रहे हैं। दवाई के जरूरतमंद को धनवंतरी सस्ती मेडिकल स्टोर योजनाओं का लाभ मिल रहा है, यही वजह है कि अभी तक सस्ती मेडिकल स्टोर से दवाई लेने वाले मरीजों एवं नियमित दवाइयों के जरूरामंद को 2 करोड़ 76 लाख रुपए से ज्यादा की बचत हुई है।
शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रदेश एवं रायगढ़ में धनवंतरी सस्ती दवाई दुकान की शुरुआत 20 अक्टूबर 2021 से संचालित है। वर्तमान में रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अशर्फी देवी हॉस्पिटल एवं सारंगढ़ बस स्टैंड में धनवंतरी मेडिकल स्टोर संचालित है। इसी तरह लैलूंगा, धर्मजयगढ़, पुसौर, खरसिया, किरोड़ीमल नगर, घरघोड़ा में भी नियमित रूप से धनवंतरी सस्ती दवाई दुकान संचालित हो रही है। निगम कमिश्नर संबित मिश्रा द्वारा नियमित रूप से दवाई दुकानों में दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम की स्टॉक की स्थिति एवं बिक्री की समीक्षा की जा रही है और इन दवाई दुकानों से मरीजों को एवं शुगर, बीपी, थायराइड और अन्य नियमित बीमारी के मरीजों को छूट के साथ दवाइयां लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देशित किए गए हैं। अभी तक अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय स्थित सस्ती दवाई दुकान से 70.10 छूट के साथ 1 करोड़ 91 लाख 33 हजार 804 रुपए की दवाइयां और सर्जिकल आइटम की बिक्री की गई है। इसी तरह 61.59 प्रतिशत छूट के साथ पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित धनवंतरी सस्ती दवाई दुकान से 11 लाख 92 हजार 614 रुपए की दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम की बिक्री की गई है। नगर पंचायत धर्मजयगढ़ स्थित सस्ती दवाई दुकान से 71% छूट के साथ जेनेरिक दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम 13 लाख 14 हजार 765 रुपए की, 54% प्रतिशत छूट के साथ पुसौर नगर पंचायत स्थित सस्ती दवाई दुकान से 10 लाख 23 हजार 570 रुपए की, 59 प्रतिशत छूट के साथ लैलूंगा नगर पंचायत स्थित दवाई दुकान से 13 लाख 80 हजार 940 रुपए की, 52.50 प्रतिशत छूट के साथ किरोड़ीमल नगर पंचायत स्थित सस्ती दवाई दुकान से 17 लाख 65 हजार 556 रुपए की, 51 प्रतिशत छूट के साथ घरघोड़ा नगर पंचायत स्थित सस्ती दवाई दुकान से 4 लाख 81 हजार 935 रुपए की और 66. 20 प्रतिशत छूट के साथ नगर पालिका परिषद खरसिया स्थित सस्ती दवाई दुकान से 28 लाख 93 हजार 301 रुपए की शासन द्वारा जारी दवाइयां कंपनी के सूची अनुसार दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम की बिक्री हुई है। इस तरह जिले के 8 अर्बन क्षेत्रों में चल रहे धनवंतरी सस्ती दवाई दुकानों से मरीजों एवं बीपी, शुगर, थायराइड और नियमित दवाइयां लेने वाले मरीजों को छूट का फायदा मिल रहा है। दवाइयों में मिली छूट से नियमित दवाइयों का सेवन करने वाले मरीजों को राहत मिली है। दवाइयों में मिली छूट से जो बचत हो रही है मरीजों उसे घरेलू अन्य जरूरतों को पूर्ण करने में लगा रहें हैं।

ऐसे हुई रैंकिंग
प्रदेश शासन द्वारा धनवंतरी सस्ती दवाई दुकान द्वारा दी जाने वाली छूट और वहां की जनसंख्या के आधार पर रैंकिंग की गई। इसमें नगर निगम क्षेत्र के अशर्फी देवी हॉस्पिटल एवं पुराना सारंगढ़ हॉस्पिटल में संचालित सस्ती दवाई दुकान द्वारा करीब 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी, वही निगम क्षेत्र अंतर्गत कुल जनसंख्या 1 लाख 67 हजार 294 को देखा गया। कुल जनसंख्या के आधार पर सबसे ज्यादा छूट देते हुए दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम की बिक्री रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत संचालित दोनों सस्ती दवाई दुकान से हुई। इसी के आधार पर रायगढ़ नगर निगम को अव्वल होने का अवार्ड दिया गया। इसमें क्रमशः नगर निगम बिलासपुर दूसरे, नगर निगम धमतरी तीसरे, नगर निगम रिसाली चौथे और नगर निगम चिरमिरी पांचवें स्थान पर रहे।

2 करोड़ 76 हजार रुपए की मिली छूट
रायगढ़ नगर निगम के दो एवं जिले के 6 कुल आठ धनवंतरी सस्ती दवाई दुकानों द्वारा अपने अपने दिए गए छूट प्रावधान के तहत कुल 2 करोड़ 91 लाख 86 हजार 585 रुपए की शासन की सूची में शामिल दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम की बिक्री की गई। इसमें अलग-अलग सस्ती दवाई दुकानों में अलग-अलग छूट के प्रावधान हैं। इन प्रावधानों को जोड़ने पर सभी 8 सस्ती मेडिकल स्टोर से दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम लेने वालों को कुल 2 करोड़ 76 हजार रुपए की छूट मिली है।

गरीबों एवं मध्यम वर्गीय परिवार को मिल रहा है लाभ
महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना धनवंतरी सस्ती दवाई दुकान गरीबों एवं मध्यमवर्गीय परिवार के लिए संजीवनी साबित हो रही है। सामान्य मेडिकल स्टोर में उन्हें प्रिंट रेट में ही दवाइयां दी जाती है, लेकिन शासन की योजना धनवंतरी सस्ती दवाई दुकान से मरीजों एवं बीपी, शुगर, थायराइड सहित अन्य नियमित दवाइयों के जरूरतमंदों को 60 से 70 प्रतिशत तक छूट के साथ दवाइयां उपलब्ध हो रही है और नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के अर्बन क्षेत्रों में सस्ती दवाई दुकानों से मरीज एवं नियमित दवाई के सेवन करने वाले जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं। दवाइयों में किए गए पूर्व के खर्च और अब के खर्च में उन्हें 60 से 70 प्रतिशत तक की बचत हो रही है, जो उनके घरेलू अन्य जरूरतमंद कार्यों में खर्च हो रहा है। मेयर श्रीमती काटजू ने शासन की सस्ती दवाई दुकान में मिल रही छूट को ध्यान में रखते हुए अर्बन क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बोंदा में आयोजित 3 दिवसीय संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा सत्संग मेला में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की लोगो से अपील
Next Article 57 छोटे और चार बड़े नालों की साफ सफाई हुई शुरू, बारिश से पहले शहर निगम ने चलाया अभियान, पैठू डबरी के साथ ही अन्य नालों की सफाई शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?