By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: वेस्ट से वेल्थ की ओर बढ़ता रायगढ़ नगर निगम, कचरे से स्वच्छता दीदियों कमाए 53 लाख रुपए से ज्यादा, 32 लाख रुपए से ज्यादा की हुई खाद की बिक्री
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > वेस्ट से वेल्थ की ओर बढ़ता रायगढ़ नगर निगम, कचरे से स्वच्छता दीदियों कमाए 53 लाख रुपए से ज्यादा, 32 लाख रुपए से ज्यादा की हुई खाद की बिक्री
रायगढ़

वेस्ट से वेल्थ की ओर बढ़ता रायगढ़ नगर निगम, कचरे से स्वच्छता दीदियों कमाए 53 लाख रुपए से ज्यादा, 32 लाख रुपए से ज्यादा की हुई खाद की बिक्री

Mohsin Khan
Last updated: 11 May 2023 14:27
Mohsin Khan 6 Min Read
Share

रायगढ़. नगर निगम रायगढ़ अब वेस्ट से वेल्थ की ओर बढ़ रहा है। इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि अब तक घरों से निकलने वाले कचरे से स्वच्छता दीदियों ने 53 लाख रुपए से ज्यादा की आमदनी की है। यह नहीं 32 लाख रुपए से ज्यादा की वर्मा कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट की बिक्री भी की गई है। स्वच्छता दीदियों के मासिक वेतन के साथ कचरे और खाद से मिली राशि अतिरिक्त आय में शामिल है, इससे वे अपनी रोजमर्रा की आवश्कता की चीजों को पूर्ण करने में ज्यादा सक्षम हो रही हैं।
घरों से निकलने वाले कचरे से पैसे कमाने के रूप में रायगढ़ नगर निगम ने महारत हासिल की है। इसमें महापौर श्रीमती जानकी काटजू, निगम कमिश्नर संबित मिश्रा की सतत मॉनिटरिंग का ही नतीजा है कि अब तक घरों से निकलने वाले कचरे मतलब सॉलि़ड वेस्ट को बेचकर स्वच्छता दीदियों ने 53 लाख रुपए से ज्यादा की आमदनी की है। निगम क्षेत्र अंतर्गत 12 एस एल आर एम सेंटर संचालित है, जिसमें 316 स्वच्छता दीदी कार्यरत हैं। हर एक सेंटर में एक सेंटर सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है, जो एसएलआरएम सेंटर में आने वाले सूखा एवं गीला कचरा का हिसाब किताब पंजी संधारण करते हैं। एसएलआरएम सेंटर में 145 रिक्शा निगम क्षेत्र अंतर्गत 48 वार्डों के लिए संचालित हर रोज होती है, जो डोर टू डोर जाकर सूखा एवं गीला कचरा संग्रहण करती है। इसके बाद गीला कचरा को खाद बनाने के रूप में और सूखा कचरा को अलग बिक्री के रूप में रखा जाता है। सूखा कचरा में प्लास्टिक बोतल, शीशी, न्यूज़पेपर, प्लास्टिक के टूटे-फूटे सामान, टीना लोहा के कबाड़ आदि शामिल होते हैं। इन सभी को एकत्रित कर महीने में एक बार बिक्री की जाती है। निगम प्रशासन द्वारा बकायदा इसके लिए टेंडर किया गया है। ठेकेदार द्वारा तय समय पर इस एसएलआरएम सेंटर में पहुंचकर कबाड़ को तौलकर उठवाया जाता है। इसके बाद चेक के माध्यम से प्रति एस एम एल आर सेंटर भुगतान किया जाता है। अब तक निगम के संचालित 12 एसएलआरएम सेंटर से 53 लाख 6 हजार 581 रुपया रुपए का सॉलि़ड वेस्ट की बिक्री की गई है, जिसका एसएलआरएम सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को बराबर बराबर की हिस्सेदारी दी गई है। यह स्वच्छता दीदियों के वेतन के अलावा अतिरिक्त आय के रूप में मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से और अपने अन्य घरेलू जरूरतों को पूर्ण करने में सक्षम हो रही हैं।

32 लाख रुपए से ज्यादा की हुई खाद की बिक्री
निगम अंतर्गत गोबर खरीदी केंद्रों से 12535.82 क्विंटल गोबर 25 लाख 7 हजार 164 रुपए की लागत से खरीदी की गई। गोबर एवं गीला कचरा से 3 हजार 42.99 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट और 522.9 क्विंटल सुपर कंपोस्ट बनाया गया। इसमें 29 लाख 37 हजार 990 रुपए की वर्मी कंपोस्ट की बिक्री की गई। इसी तरह 3 लाख 13 हजार 40 रुपए का सुपर कंपोस्ट बेचा गया। इस तरह कुल 32 लाख 51 हजार 730 रुपए के खाद निगम प्रशासन की गौठान समितियों द्वारा बिक्री की गई।
3 रुपए 27 पैसा प्रति किलो लाभांश
गौठान समिति के अंतर्गत कार्यरत महिला स्व सहायता समूह को प्रति किलो खाद में ₹3 रूपया 27 पैसे का लाभांश मिलता है। इस तरह समितियों को अभी तक 10 लाख 8 हजार 518 रुपए का लाभांश प्राप्त हुआ है, बाकी बचत राशि समितियों के अकाउंट में संरक्षित रहता है, जिसे वे गोबर से विभिन्न कलाकृतियां बनाने, पैकेजिंग के लिए बोरे आदि की खरीदी एवं आय के लिए अदर एक्टिविटी में उपयोग करती हैं। दीपावली के समय व अन्य प्रदर्शनी में गोबर से बनी दिए व विभिन्न कलाकृतियां, वेस्ट सामानों से बने गुलदस्ते एवं अन्य की बिक्री कर 36 हजार 500 रुपए की आमदनी की है।

समय पर करें यूजर चार्ज का भुगतान कमिश्नर मिश्रा
निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता दीदियों द्वारा हमारे घरों के कचरे को एकत्रित कर शहर को साफ सुथरा रखने जैसा महान काम कार्य किया जाता है, इसलिए हम सभी नागरिकों को इनके कार्य की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदी जो घरों से सूखा एवं गीला कचरा लेती हैं। एसएलआरएम सेंटर में उसकी छटनी करती हैं। बेचने लायक सामान को अलग करती हैं। सुबह से शाम तक वह भी शहर की सफाई कार्य में अपना समय देती हैं। उनका इस कार्य के लिए वेतन तय है, लेकिन यह वेतन हम सभी नागरिकों पर निर्भर है, क्योंकि स्वच्छता दीदियों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के एवज में मिलने वाले यूजर चार्ज से ही वेतन का भुगतान होता है। कमिश्नर मिश्रा ने शहर के सभी नागरिकों से समय पर और हर महीना यूजर चार्ज भुगतान करने की अपील की है।

TAGGED:nagar nigamraigarh newsraigarh news hindiraigarh top newsनगर निगम रायगढ़
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मतदान दल के लिए सॉफ्टवेयर में एंट्री जल्द करें पूर्ण-अपर संभागायुक्त, मतदान केंद्रों की तैयारी व मतदान दलों के प्रशिक्षण के संबंध में दिए निर्देश
Next Article 2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले को लेकर सीएम से किया गया इस्तीफे की मांग, भाजपा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?