By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जिला पुलिस बल रायगढ़ के आरक्षक महेंद्र कुमार सिदार का डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ चयन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > जिला पुलिस बल रायगढ़ के आरक्षक महेंद्र कुमार सिदार का डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ चयन
रायगढ़

जिला पुलिस बल रायगढ़ के आरक्षक महेंद्र कुमार सिदार का डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ चयन

Mohsin Khan
Last updated: 12 May 2023 09:05
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. गुरुवार 11 मई को राज्य प्रशासनिक सेवा 2021 का परिणाम घोषित किया गया है जिसमें जिला पुलिस बल रायगढ़ में आरक्षक के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार सिदार का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद में पर हुआ है।

आज पुलिस कार्यालय में एडिशनल एसपी संजय महादेवा द्वारा आरक्षक महेंद्र सिदार को उनकी बड़ी सफलता पर पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाते हुये बधाई व शुभकामनाएं दिया गया । इस दौरान थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे ।

रायगढ़ जिले के ग्राम कांटाहरदी के कृषक मुरलीधर सिदार और श्रीमती गुरुबारी बाई सिदार के मझले पुत्र महेंद्र सिदार बताते हैं कि वे 12वीं के बाद इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में पॉलिटेक्निक कर वर्ष 2013 में आरक्षक के पद पर रायगढ़ जिले में नियुक्त हुए । वे आरक्षक रहते हुए वर्ष 2018 में बीएससी स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण किए जिसके बाद से वे राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारियों में जुट गए । वे बताए कि उनके छोटे भाई आलेख राम सिदार वर्ष 2014 में PSC परीक्षा क्लियर कर वर्तमान में जिला कोण्डागांव में सहायक आयुक्त(आबकारी) के पद पर पदस्थ हैं जो उनके प्रेरणा स्त्रोत और मार्गदर्शक रहे हैं जिनसे प्रेरणा लेकर महेंद्र सेल्फ स्टडी कर अपने चौथे प्रयास में सफल हुये हैं । इसके पहले लगातार तीन प्रयासों में महेंद्र प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाये पर वे अपनी तैयारियों में लगे रहे और वर्ष 2021 पीएससी परीक्षा में प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण किये । उन्हें आशा थी कि उनका चयन इस बार अवश्य होगा और वे ओव्हर ऑल 139 रैंक के साथ अपने वर्ग में 5वां स्थान लाने में सफल रहे और इनका डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है । महेंद्र सिदार ने बताया कि उसकी पत्नी श्रीमती पुष्पा सिदार सहायक ग्रेड-2 के पद पर अंबिकापुर में पदस्थ हैं जो उनके पुत्र वल्लभ सिदार के साथ रहती हैं और बड़े भैया नागेश सिदार सारंगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ हैं । महेंद्र सिदार पुलिस आरक्षक की ट्रेनिंग के बाद थाना कोसीर, बरमकेला और अगस्त 2020 से डीएसबी रायगढ़ में कार्य कर रहे हैं । उनकी इस सफलता पर पूरे पुलिस परिवार में हर्ष है, अधिकारीगण और उनके मित्रों के बधाई देने का तांता लगा हुआ है ।

TAGGED:police raigarhraigarh breaking newsraigarh news hindiraigarh police
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article महिला क्रिकेट में ऑक्शन संपन्न, 78 खिलाडिय़ों का हुआ चयन
Next Article ग्राम छोटे हरदी में आयोजित 24 प्रहरी नाम यज्ञ के शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक, भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर आमजन के सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए की मंगल कामना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

2 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

2 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?