By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: सुधरती इमारतें, संवरते स्कूल, पूरे जिले में स्कूलों का जीर्णोद्धार जोरों पर, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा लगातार कर रहे समीक्षा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > सुधरती इमारतें, संवरते स्कूल, पूरे जिले में स्कूलों का जीर्णोद्धार जोरों पर, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा लगातार कर रहे समीक्षा
रायगढ़

सुधरती इमारतें, संवरते स्कूल, पूरे जिले में स्कूलों का जीर्णोद्धार जोरों पर, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा लगातार कर रहे समीक्षा

Mohsin Khan
Last updated: 14 May 2023 13:10
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. जिले के डेढ़ हजार से ज्यादा स्कूलों को संवारने का काम जोरों पर है। स्कूलों में मरम्मत का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। स्कूल भवन में कक्षाओं और शौचालय की मरम्मत के साथ जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त कक्ष निर्माण के साथ भवनों की रंगाई-पोताई भी हो रही है। ताकि नवीन शिक्षा सत्र में जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें उनका स्कूल नए कलेवर में मिले। जिले में लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा स्कूलों की मरम्मत की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना और डीएमएफ.-सीएसआर से मिलाकर करीब 130 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दे रखे हैं। वे खुद नियमित रूप से काम-काज की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों शिक्षा विभाग, आरईएस और ठेकेदारों की बैठक लेकर सभी स्कूलों में हो रहे काम के प्रोग्रेस का पूरा ब्यौरा लिया था। इस दौरान प्रिंसिपल्स को काम के क्वालिटी के मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी एसडीएम को भी नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने विशेष रूप से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है बच्चों की गर्मी की छुट्टी का लाभ निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने में लें। स्कूलों में मरम्मत का जिम्मा आरईएस को दिया गया है।
*मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से हो रहा कायाकल्प*
अगले सत्र से पहले स्कूलों की मरम्मत को शासन ने प्राथमिकता में रखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं इस संबंध में ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन’ योजना की घोषणा की है। शासन द्वारा स्कूलों का सर्वे कर मरम्मत योग्य स्कूलों की जानकारी मंगाई थी। शासन द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के मुताबिक डीपीआई मद से 1536 स्कूलों के लिए 97 करोड़ 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके पूर्व के आदेश मुताबिक 10 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि राज्य शासन द्वारा दिया जा रहा है। इस राशि से जिले के 182 स्कूलों में मरम्मत कार्य होंगे तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा। इसी के साथ ही 1962 के पूर्व निर्मित स्कूल भवनों के मरम्मत व रखरखाव के लिए 4 करोड़ 8 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ समग्र शिक्षा अभियान के तहत 62 स्कूलों में कार्यों को मंजूरी दी गयी है।
*डीएमएफ.-सीएसआर से भी खर्ची जा रही राशि*
अगले शिक्षा सत्र से 31 आत्मानंद स्कूल और प्रारंभ हो रहे हैं इसके उन्नयन के लिए कलेक्टर श्री सिन्हा ने सीएसआर मद से 15 करोड़ 72 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। डीएमएफ से 25 स्कूलों के लिए कुल 1 करोड़ 95 लाख रुपए दिए गए हैं।

TAGGED:chhattisgarh latest newsproPro raigarhraigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 42 हजार परिवार तोड़ रहा हरा सोना, तेंदूपत्ता संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करने में जूटा अमला
Next Article 21 करोड़ के 120 निर्माण कार्यों से विकास की ओर अग्रसर हो रहा रायगढ़ नगर निगम, एक करोड़ 7 लाख के चार सामुदायिक भवन पूर्ण, एक करोड़ 32 लाख रुपए के 7 सामुदायिक का निर्माण होगा जल्द शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

22 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?