By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: रायगढ़ पहुंचा संविदाकर्मियों का रथयात्रा, 33 जिलों के कलेक्टर को सौंपेंगे नियमितिकरण के लिए ज्ञापन, जन घोषणा पत्र में किया हुआ वादा पूरा नहीं करना गैर लोकतांत्रिक- सतीश गौतम जिला अध्यक्ष रायगढ़
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > रायगढ़ पहुंचा संविदाकर्मियों का रथयात्रा, 33 जिलों के कलेक्टर को सौंपेंगे नियमितिकरण के लिए ज्ञापन, जन घोषणा पत्र में किया हुआ वादा पूरा नहीं करना गैर लोकतांत्रिक- सतीश गौतम जिला अध्यक्ष रायगढ़
रायगढ़छत्तीसगढ़

रायगढ़ पहुंचा संविदाकर्मियों का रथयात्रा, 33 जिलों के कलेक्टर को सौंपेंगे नियमितिकरण के लिए ज्ञापन, जन घोषणा पत्र में किया हुआ वादा पूरा नहीं करना गैर लोकतांत्रिक- सतीश गौतम जिला अध्यक्ष रायगढ़

Mohsin Khan
Last updated: 19 May 2023 14:52
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण का वादा पूरा न किया जाना को गैर लोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल नियमितिकरण के वादे को पूरा करने 19 मई को रायगढ़ के मिनी स्टेडियम से संविदा नियमितिकरण रथयात्रा निकालकर आंदोलन का आगाज किया। यह रथ 33 जिलों में सरकार के चुनाव के पूर्ण किए हुए वादे को पूरा करने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। यात्रा का नेतृत्व महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी सहित कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महासचिव श्रीकांत लास्कर, प्रांतीय संगठन मंत्री ताकेश्वर साहू, अजय क्षत्रिय एवं अन्य सद्स्यों के शुरू किया।
रायगढ़ जिला संयोजक आनंद मिरी ने बताया कि सरकार ने इन कर्मचारियों से जनघोषण पत्र में वादा के बाद भी अभी तक किसी भी प्रकार से संवाद कायम नहीं की है। वादा कर पूरा न करना यह गैर लोकतांत्रिक हैं। महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने बताया कि यह हम सभी के लिए बहुत ही चिंताजनक बात है कि, ना केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि सरकार तथा सरकार के मुखिया द्वारा कही गई संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की कोई भी बात आज पर्यंत तक सत्य नहीं हुई है सरकार के मुखिया के नाते मुख्यमंत्री महोदय विधानसभा में या अन्य मीडिया माध्यमों में नियमितीकरण की अपनी बात तो कहते हैं किंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का ठोस अमल नहीं किया गया ।

प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा का कहना है कि सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में किए नियमितीकरण के वादे को पूर्ण कराने के लिए एक बार पुन: हम सभी प्रदेश के संविदा कर्मचारी लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय ले चुके हैं । रायगढ़ में रथयात्रियों का संविदा कर्मियों ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात जिला मुख्यालय जांजगीर के मिनी स्टेडियम से कलेक्टर कार्यालय तक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मांग जल्द पूरा करने हेतु हुंकार भरे।

एसडीएम  गगन शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना वादे को याद दिलाए । इस कार्यक्रम में जिले के सतीश गौतम जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला सचिव चन्द्रकांत जायसवाल, सह संयोजक पवन प्रधान, मिडिया प्रभारी अभिषेक स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष विनय देवांगन, सह सचिव रंजू चौधरी, सक्रिय साथी में डॉक्टर भानु प्रकाश कुर्रे, जयंत बनाफर, प्रमोद साहू, हरिशंकर देवांगन निमिष शाह, देवर्षि चौधरी, फिरोज खान, अविक बसु, शांति ठाकुर, नरसिंह साहा, उग्रसेन पटेल, हीरा साहू, अमित पांडे, वैभव डीयोडीया किरण मेहर, या जिले के सभी विभागों के संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED:chhattisgarh latest newsraigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नव विवाहित जोड़ों ने मतदान की ली शपथ, सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई शपथ,स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ नव विवाहिता सम्मान समारोह
Next Article पटवारियों की हड़ताल का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया समर्थन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?