By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की मेजबानी के लिए रायगढ़ है तैयार, कला, संस्कृति व आतिथ्य की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम, महोत्सव में पहुंचेंगी 14 राज्यों और 4 देशों की मंडलियां
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की मेजबानी के लिए रायगढ़ है तैयार, कला, संस्कृति व आतिथ्य की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम, महोत्सव में पहुंचेंगी 14 राज्यों और 4 देशों की मंडलियां
रायगढ़

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की मेजबानी के लिए रायगढ़ है तैयार, कला, संस्कृति व आतिथ्य की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम, महोत्सव में पहुंचेंगी 14 राज्यों और 4 देशों की मंडलियां

Mohsin Khan
Last updated: 24 May 2023 13:27
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायगढ़ में 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। देश-विदेश की मंडलियां इस भव्य आयोजन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के शुभारंभ और समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायगढ़ में महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। इसी सिलसिले में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। विधायक प्रकाश नायक, संचालक, संस्कृति विभाग विवेक आचार्य, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संचालक संस्कृति विवेक आचार्य ने तीन दिवसीय महोत्सव की पूरी रूपरेखा के बारे में बताया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस मौके पर जिला प्रशासन की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ इस भव्य आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। कला व संस्कृति की नगरी रायगढ़ में आतिथ्य की पुरानी परंपरा रही है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के माध्यम से यह समृद्ध परंपरा पुन: दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के साथ ही सभी के सामूहिक सहयोग से संपन्न होगा। विधायक प्रकाश नायक ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से रायगढ़ में यह विराट आयोजन होने जा रहा है। यह हम सब के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने इस मौके पर अपने सुझाव भी रखे। इसके साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अपने अपने सुझाव रखे।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति नगर निगम जयंत ठेठवार, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, एएसपी संजय महादेवा सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगी 4 देश और 14 प्रदेशों की मंडलियां
संचालक संस्कृति विवेक आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मंच में देश के 14 प्रदेश के साथ नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार अरण्यकांड के प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव में शामिल होने वाली मानस मंडलियों के पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए तय की गई है।
ऐसी रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा
तीन दिवसीय आयोजन में पहले दिन महोत्सव की शुरुआत होगी। जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा। दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। शाम में इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर्स शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी। 02 जून दोपहर तीन बजे रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के समापन 03 जून को दोपहर 03 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी। रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा।

TAGGED:raigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article घरघोड़ा में सड़क दुर्घटना में तत्काल शुरू किया गया है राहत व बचाव कार्य, कलेक्टर लगातार ले रहे अपडेट
Next Article पुसौर मंडल के तीन अलग अलग धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए भाजपा नेता विकास केडिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

7 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?