By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: हाईटेक हुआ जिला लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से अपग्रेड हुई लाइब्रेरी
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > हाईटेक हुआ जिला लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से अपग्रेड हुई लाइब्रेरी
रायगढ़

हाईटेक हुआ जिला लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से अपग्रेड हुई लाइब्रेरी

Mohsin Khan
Last updated: 30 May 2023 13:34
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़.आज के बदलते दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं का माहौल बदला है। परीक्षा देने वालों की संख्या बढ़ी है। प्रतियोगिता का स्तर कड़ा हो गया है। ऐसे में प्रतिभागियों की सफलता में सटीक रणनीति के साथ सही किताबें और तैयारी के लिए अनुकूल माहौल बड़ी भूमिका निभाता है। बड़े शहरों में इसके लिए बड़ी बड़ी लाइब्रेरी हैं। जहां छात्र दिनभर बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं।
ऐसी एक लाइब्रेरी रायगढ़ में भी तैयार हो चुकी है। जिला लाइब्रेरी रायगढ़ को हाईटेक बनाया गया है। छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 जून को करेंगे।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल पर जिला ग्रन्थालय को पूरी तरीके से रिनोवेट कर दिया गया है। यहां छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। किताबें और फर्नीचर भी अपग्रेड किया गया है। इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। जिससे शहर में बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए एक अनुकूल जगह मिले।

हाईटेक हुई 68 साल पुरानी लाइब्रेरी, 23 हजार किताबें उपलब्ध
रायगढ़ का पुस्तकालय 68 वर्ष पुराना है। जिला गजेटियर के मुताबिक सन 1955 में इसकी स्थापना की गई थी। सन् 1964-65 में शासकीय पुस्तकालय, रायगढ़ में लगभग 7,000 पुस्तकें थीं, तथा इसके 281 सदस्य थे। आज लाइब्रेरी में 23 हजार से ज्यादा किताबें पढ़ने के लिए उपलब्ध है। लाइब्रेरी को आधुनिक तकनीकों से अपग्रेड किया गया है। पूरा कैंपस वाईफाई युक्त है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। लाइब्रेरी में स्टडी मेटेरियल प्रिंट करने की भी सुविधा छात्रों को मिलेगी। इसके अलावा यहां एक डिजिटल क्लासरूम बनाया गया, जिसमें आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर एक साथ 30 छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। ग्रुप स्टडी के लिए भी कमरे बनाए गए हैं।

एक साथ पढ़ सकेंगे 250 बच्चे, तैयार किए गए हैं एयरकंडीशंड स्टडी रूम
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल से जिला ग्रन्थालय एक नए स्वरूप में सामने हैं। आज के प्रतियोगी माहौल में तैयारी के लिए सभी जरूरी संसाधनों की व्यवस्था यहां की गई है। यहां एक साथ करीब 250 बच्चों के बैठने की सुविधा है। यहां एयरकंडीशंड स्टडी रूम तैयार किए गए हैं।

बड़े शहरों को तरह बने हैं स्टडी केबिन
लाइब्रेरी के रेनोवेशन में खास बात यह है कि यहां बड़े शहरों की तर्ज पर स्टडी केबिन बनाए गए हैं। यह छात्रों के लिए व्यक्तिगत स्टडी टेबल की तरह होगा। जिससे छात्र लाइब्रेरी में एकाग्रचित होकर पढ़ाई कर सकें। ऐसे यहां लगभग 180 केबिन तैयार किए गए हैं। प्रभारी ने बताया कि लाइब्रेरी सुबह 8 से 10 बजे तक छात्रों के लिए खुली रहेगी। इसके अलावा यहां ई लाइब्रेरी की सुविधा भी छात्रों को मिलेगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबों और मैगजीन का मिलेगा संग्रह
लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष फोकस करते हुए उसके लिए जरूरी किताबें और मासिक मैगजीन भी यहां छात्रों को मिलेगी। जिससे वे अपने नोट्स तैयार कर सकते हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके लिए छात्रों की आवश्यकता के अनुरूप स्टडी मटेरियल यहां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यहां छात्रों के लिए एक कैंटीन की व्यवस्था भी होगी।

TAGGED:raigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आईपीएल के फाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा ले रहे 02 सट्टेबाज गिरफ्तार , ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की कार्यवाही 
Next Article डेम में डूबे युवक का मिला शव, मछली मारने गए युवक की नाव आंधी तूफान से पलट गई थी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?