सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव

Mohsin Khan
Mohsin Khan 2 Min Read

 

रायगढ़. रायगढ़ के रामलीला मैदान में 01 से 03 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विराट आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन के साथ अब जनसामान्य और विभिन्न समाज भी जुडऩे लगे है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव सामाजिक समरसता और सौहार्द का अनूठा उदाहरण बनने जा रहा है, जहां रायगढ़ की आथित्य की वर्षों पुरानी परम्परा भी वृहद रूप में पूरे राज्य को देखने मिलेगी।
संस्कृति विभाग के तत्वाधान में रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। वही विभिन्न सामाजिक संगठन भी रामायण महोत्सव में सहभागिता के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आने लगे है। जिसमें लायंस क्लब मिड टाउन, लायंस क्लब प्राइड, रोटरी क्लब ग्रेटर, जेसीआई क्लब, सिंधी समाज, साहू समाज, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन, युवा संकल्प, विश्व हिंदू परिषद एवं यादव समाज महोत्सव में अपनी सहभागिता निभाएंगे। लिहाजा सामाजिक सौहार्द अब राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के माध्यम से एक बार फिर देखने को मिलेगी। वही रायगढ़ की आतिथ्य की वर्षों पुरानी परंपरा से लोगों को रूबरू होने का मौका मिलेगा। जो हमेशा से रायगढ़ की पहचान रही है।
शहर के विभिन्न स्थानों में अथितियों के लिए होगी नाश्ता, पानी, शर्बत की व्यवस्था
आपके आतिथ्य के लिए पहचाने जाने वाले रायगढ़ शहर में अथितियों के स्वागत में नाश्ता, पानी, शर्बत की व्यवस्था की जाएगी। जो शहर के विभिन्न चौक चौराहों में जैसे हंडी चौक, तोड़ाराम जोगी गार्डन नटवर स्कूल के पास, घड़ी चौक, गौशाला चौक, पुलिस पेट्रोल पंप पुलिस लाइन, कलेक्टर बंगला के पास, भरत कूप के पास, सत्तीगुड़ी चौक एवं जोहल पैलेस जैसे स्थानों में होगी।

Share This Article
Leave a comment