मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ के जिंदल एयर स्ट्रिप पहुंचे

Mohsin Khan
Mohsin Khan 1 Min Read

 

रायगढ़. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ के जिंदल एयर स्ट्रिप पहुंच चुके हैं। जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव और केलो महाआरती में शामिल होंगे।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, विधायक प्रकाश नायक, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक राम कुमार यादव, रायगढ़ नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Share This Article
Leave a comment