By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: समर कैम्प : 140 बच्चों ने सीखा बास्केटबॉल, दुनिया के सबसे तेज़ खेल की दीवानगी रायगढ़ में 3 दशक से छाई, बास्केटबॉल से बच्चे शारिरिक के साथ ही मानसिक रूप से मजबूत बन रहे- मेयर काटजू
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > समर कैम्प : 140 बच्चों ने सीखा बास्केटबॉल, दुनिया के सबसे तेज़ खेल की दीवानगी रायगढ़ में 3 दशक से छाई, बास्केटबॉल से बच्चे शारिरिक के साथ ही मानसिक रूप से मजबूत बन रहे- मेयर काटजू
रायगढ़

समर कैम्प : 140 बच्चों ने सीखा बास्केटबॉल, दुनिया के सबसे तेज़ खेल की दीवानगी रायगढ़ में 3 दशक से छाई, बास्केटबॉल से बच्चे शारिरिक के साथ ही मानसिक रूप से मजबूत बन रहे- मेयर काटजू

Mohsin Khan
Last updated: 6 June 2023 13:32
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. 5 मई से 4 जून तक स्टेडियम में चलने वाले समर कैम्प का समापन विधिवत तरीके से हुआ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर जानकी काटजू ने की जिनके साथ कई पूर्व खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करने आये थे। पूरे 30 दिन सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक 140 बच्चे बास्केटबॉल सीखा। मुख्य कोच अंजू जोशी और सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में बच्चों ने खेल की बारीकियों को सीख लिया है। कैम्प वे बाद कई बच्चे अब रेगुलर खेलने की बात भी कह रहे हैं।
12 खेलों के समर कैंप में सबसे ज्यादा 140 बच्चे ने बास्केटबॉल में हिस्सा लिया। बास्केटबॉल में खिलाड़ियों को लगातार दौड़ते रहना है इसमें स्टेमिना की जरूरत होती है जो बच्चों को आकर्षित करती है। इस बार की खास बात यह है कि 4 साल के बच्चे भी कैंप का हिस्सा हैं वे अपने पालकों के साथ आते हैं और अंत तक मजे से खेलते हैं।
खिलाड़ियों से अधिक उनके पालक खुश है क्योंकि इन 30 दिनों में उनके बच्चों की रूटीन में अप्रत्याशित बदलाव आया। कई पलकों ने बताया कि उनके बच्चों ने मोबाइल देखना कम कर दिया है उनकी स्क्रीन टीम कम हुई है।

महापौर जानकी काटजू ने बताया कि समर कैंप में बच्चे आत्मनिर्भर बनते हैं।अपना काम खुद करते हैं, किसी मुश्किल के समय खुलकर सवाल करते हैं, शैक्षणिक, एथलेटिक्स, सोशल और क्रिएटिव एक्टिविटीज उनके व्यक्तित्व को निखारती हैं। बच्चे नयी चीजें सीखते हैं। टीम वर्क में की जाने वाली गतिविधियों से सामंजस्य बनाने का भाव आता है। तयशुदा रुटीन से हटकर छोटी-छोटी चीजों में खुश होना और आभार जताना सीखते हैं। समर कैंप में हमउम्र साथियों संग सीखे मानवीय भाव सदा के लिए उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाता है।

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और वर्तमान में नगर निगम के एल्डरमेन राहुल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि बास्केटबॉल आपको चुस्त बनाने के साथ तंदरुस्त बनाने में भी कारगर है। इस गेम में होने वाली ड्रिबलिंग, रिबाउंडिंग, शूटिंग और डिफेंस आपके ओवरऑल ग्रोथ में मदद करती है। बास्केटबॉल के जरिए आप न सिर्फ अपनी मसल्स बना सकते हैं, बल्कि इसकी मदद से भी आप काफी कैलोरी छटा सकते हैं। बच्चों के लिए यह गेम हाइट बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभावशाली: कोच अंजू जोशी
बास्केटबॉल की मुख्य कोच अंजू जोशी जो जिला जेल की कर्मचारी भी हैं वह अपने काम से अतिरिक्त समय निकालकर बच्चों को कोचिंग देती हैं जिला प्रशासन द्वारा उन्हें कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोच अंजू जोशी ने कहा बास्केटबॉल दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक है। यह तेजी से विकसित गेम है जिसमें कूदना और दौड़ना शामिल है, जो एक्सरसाइज के लिए भी उपयुक्त तरीका है। बास्केटबॉल खेल स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है और एक्सरसाइज के लाभ भी प्रदान करता है क्योंकि इसमें आपका पूरा शरीर शामिल होता है। यदि आप ऐसे खेल की तलाश में हैं जो आपको स्वस्थ रहने और फिट रहने में मदद करता है तो बास्केटबॉल आपके लिए सही है। बास्केटबॉल खेलना ना केवल आपको स्वस्थ और फिट रखता है बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर रखता है। यदि आप कुछ वजन कम करना चाहते हैं तो बास्केटबॉल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बास्केटबॉल खेलते समय दौड़ना और कूदना एरोबिक्स जैसे लाभ प्रदान करता है। जो लोग एक घंटे बास्केटबॉल खेलते हैं वो लगभग 600 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

TAGGED:chhattisgarh latest newsnagar nigamPro raigarhraigarh news hindiraigarh top newsनगर निगम
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जेएसपी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, जेएसपी फाउंडेशन ने भी शहर के साथ ही आसपास के गांवों में किया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
Next Article तराईमाल से चोरी हुई पिकअप वाहन को डभरा से पुलिस ने किया बरामद, शातिर वाहन चोर गया जेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?