By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जेएसपी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, जेएसपी फाउंडेशन ने भी शहर के साथ ही आसपास के गांवों में किया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > जेएसपी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, जेएसपी फाउंडेशन ने भी शहर के साथ ही आसपास के गांवों में किया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
रायगढ़

जेएसपी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, जेएसपी फाउंडेशन ने भी शहर के साथ ही आसपास के गांवों में किया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Mohsin Khan
Last updated: 5 June 2023 14:40
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़.
 जिंदल स्टील एंड पाॅवर के रायगढ़ संयंत्र में विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति की रक्षा के संकल्प के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यपालन निदेशक सहित जेएसपी परिवार के सदस्यों ने पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के प्रसार के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा आसपास के गांवों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हरियाली से जेएसपी का गहरा जुड़ाव है, इसलिए हर साल यहां पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, ताकि प्रकृति की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने अपने संदेश में कहा कि ’विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को पोषित करने वाली प्रकृति के पोषण का संकल्प लेना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से हम बड़े परिणाम हासिल कर सकते हैं। धरती एक ही है, इसका संरक्षण हम सभी को मिलकर करना होगा।’ जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल ने अपने संदेष में विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनायें देते हुए लोगों का आह्वान किया कि ’महासागरों, मिट्टी और वनों को अपूरणीय क्षति पहुंचाने वाले प्लास्टिक को हराकर हम अपनी धरती की रक्षा करें। जेएसपी फाउंडेशन पृथ्वी और लोगों के संरक्षण के लिए समर्पित है। हम पूरे भारत में अपनी सभी परियोजनाओं में विश्व  पर्यावरण दिवस-2023 की थीम का दृढ़ता से पालन कर रहे हैं।’
इस वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह रायगढ़ संयंत्र परिसर स्थित हिलव्यू काॅलोनी में पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभाग प्रमुखों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यहां कार्यपालन निदेषक सब्यसाची बंद्योपाध्याय, जिंदल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनंदिता बंद्योपाध्याय सहित जेएसपी परिवार के सदस्यों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री बंद्योपाध्याय ने कहा कि हरियाली और पर्यावरण, कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रायगढ़ के साथ ही समूह के किसी भी संयंत्र में इसका अनुभव किया जा सकता है। संयंत्र के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी हरियाली का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरसंभव योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। ईएमडी के विभाग प्रमुख डीपी सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओ के बारे में जानकारी दी।
ईएमडी द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संयंत्र के आसपास के गांवों में विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण विषय पर चित्रकला एवं क्विज स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को भी पर्यावरण दिवस पर पुरस्कृत किया गया। आसपास के गांवों में जेएसपी फाउंडेशन की टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। प्रकृति के साथ ही इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी ग्रामीणों को दिलाया गया।
ओपीजेसीसी पूंजीपथरा में मनाया गया पर्यावरण दिवस
पूंजीपथरा स्थित ओपी जिंदल कम्यूनिटी काॅलेज में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्लास्टिक के उपयेाग को न्यूनतम करने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के संबंध में जागरूकता के लिए विशेष शिविर भी आयोजित किया गया। काॅलेज परिसर के चारों ओर विद्यार्थियों द्वारा पौधे रोपे गए। संस्थान के प्राचार्य आलोक कुमार झा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं तो प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, साथ ही अपने परिवार, दोस्तों आदि को भी इसके लिए प्रेरित करें। 
TAGGED:jindal raigarhjsp newsjspl newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article वृद्धा ने कहा नई मिलत हे पेंशन, कलेक्टर के निर्देश पर वृद्धजनों के पेंशन प्रकरणों का हुआ तत्काल निराकरण
Next Article समर कैम्प : 140 बच्चों ने सीखा बास्केटबॉल, दुनिया के सबसे तेज़ खेल की दीवानगी रायगढ़ में 3 दशक से छाई, बास्केटबॉल से बच्चे शारिरिक के साथ ही मानसिक रूप से मजबूत बन रहे- मेयर काटजू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

22 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

22 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?